एक्सप्लोरर

Rahul Dravid के कोचिंग करियर पर आया पूर्व क्रिकेटर का बयान, बोले- 'चुनौती भरा होगा आने वाला वक्त'

Saba Karim: पूर्व क्रिकेटर सबा करीम का कहना है कि ICC टूर्नामेंट और SENA देशों में टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने पर ही राहुल द्रविड़ के करियर को सफल माना जाएगा.

Saba Karim on Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के हेड कोच बनने के ठीक बाद टीम इंडिया (Team India) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाई थी. इसके बाद हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट और फिर एशिया कप 2022 में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा. हालांकि इस बीच टीम इंडिया ने कई सीरीज में जीत भी दर्ज की लेकिन आमतौर पर टीम के परफॉर्मेंस का आंकलन बड़ी श्रृंखलाओं के नतीजों के आधार पर ही किया जाता है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर सबा करीम का मानना है कि राहुल द्रविड़ के लिए आने वाला समय बेहद चुनौतियों से भरा रहने वाला है.

सबा करीम ने 'स्पोर्ट्स ओवर दी टॉप' शो पर बातचीत करते हुए कहा, 'राहुल द्रविड़ जानते हैं कि हनीमून पीरियड खत्म हो गया है. एक कोच के तौर पर वह एक रसायनविद् की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं लेकिन अब तक वह धातुओं को असल रूप में नहीं बदल सके हैं. उनसे यही उम्मीद की जा रही है कि वह यह करेंगे. यह राहुल द्रविड़ के लिए बेहद चुनौतीभरा समय होगा.'

सबा करीम कहते हैं, 'राहुल द्रविड़ समझदार और बुद्धिमान हैं. वह जानते हैं कि उनका कोचिंग करियर तभी सफल कहा जाएगा, जब वह टीम इंडिया को ICC इवेंट और SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट सीरीज में जीत दिलाएं. जब भारतीय टीम SENA देशों में टेस्ट सीरीज जीतना शुरू करेगी तो राहुल द्रविड़ भी बेहद खुश होंगे.'

ऐसा रहा है राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर करियर
राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को सीमित ओवर्स की श्रृंखलाओं में पटखनी दी. इस दौरान टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका से टेस्ट सीरीज भी जीती. इसके साथ ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में सीमित ओवर्स की सीरीज जीती. हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट और एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup: वार्म-अप मैचों का शेड्यूल आया सामने, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया; जानिए कब खेले जाएंगे ये मुकाबले

Rizwan T2OI Records: एक साल में 100 चौकों से लेकर 1000+ रन तक, नंबर वन बल्लेबाज रिजवान के नाम हैं ये बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget