एक्सप्लोरर

हार्दिक-राहुल के समर्थन में आते हुए श्रीसंत बोले, 'उनसे बड़ी गलती करने वाले अब भी खेल रहे हैं'

टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और इस सीज़न बीग बॉस के रनरअप रहे एस श्रीसंत ने अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल मामले में बयान दिया है.

टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और इस सीज़न बीग बॉस के रनरअप रहे एस श्रीसंत ने अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल मामले में बयान दिया है. हाल ही में टीवी कार्यक्रम कॉफी विद करन में महिलाओं को लेकर एक विवादास्पद बयान देने के बाद इन दोनों क्रिकेटरों को निलंबित कर दिया गया है. जिसकी वजह से ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से भी बाहर हो गए हैं.

इस मामले में पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने कहा है कि टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर की गई हार्दिक और राहुल की टिप्पिणयां गलत हैं लेकिन पांड्या और राहुल से बड़ी गलती करने वाले कई खिलाड़ी अब भी टीम में हैं. श्रीसंत बोले, 'जो कुछ भी हुआ वह गलत है. उन्होंने कुछ गलत बातें की. लेकिन कुछ अन्य हैं जिन्होंने इससे भी बड़ी भी गलतियां की हैं लेकिन अब भी खेल रहे हैं. वे क्रिकेट में ही नहीं भिन्न क्षेत्रों में हैं.'

दरअसल एक कार्यक्रम में पत्रकारों के जवाब में श्रीसंत ने कहा, 'मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ. लेकिन विश्वकप अब नज़दीक ही है, और हार्दिक और राहुल दोनों बहुत अच्छे क्रिकेटर्स हैं.'

इसके बाद श्रीसंत ने कहा, 'मैं हार्दिक और राहुल से सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि वो दोनों मैच विनर्स हैं और जल्दी या देर से वो दोनों मैदान पर वापसी करेंगे. मैं समझ सकता हूं बतौर क्रिकेटर मैच और मैदान को मिस करना कितना मुश्किल होता है. लेकिन उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई उन्हें खेलने की अनुमति देगा. जब उन्हें एहसास होगा तो वो फिर से खेलेंगे.'

आपको बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने महिलाओं को लेकर कुछ अश्लील बातें कहीं थी जिसके बाद देशभर में इनका विरोध हुआ था. खेल भावना का सम्मान करते हुए बीसीसीआई ने भी इन खिलाड़ियों पर जांच पूरी होने तक का निलंबन लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget