एक्सप्लोरर

RCBvDD: कोहली-डीविलियर्स ने जगाई आरसीबी की उम्मीद, दिल्ली की पांच विकेट से हार

कप्तान कोहली और डीविलियर्स की आतिशी पारियों की मदद से आरसीबी ने आईपीएल 11 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.

नई दिल्ली: कप्तान कोहली और डीविलियर्स की आतिशी पारियों की मदद से आरसीबी ने आईपीएल 11 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. बीती रात दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर कोहली और डीविलियर्स के आगे दिल्ली की एक नहीं चली और उन्हें पांच विकेट हार का मुंह देखना पड़ा.

दिल्ली डेयरडेविल्स अपने घर में भी हार के सिलसिले को नहीं तोड पाई.

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए ऋषभ पंत (61) और अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा (46) के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए. जिसे बेंगलोर ने अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 72) और कप्तान विराट कोहली (70) की शतकीय साझेदारी के बूते एक ओवर पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दिल्ली ने बंगलोर को अच्छी शुरुआत से तो महरूम रखा और 18 रनों पर ही उसके दोनों सलाम बल्लेबाजों पार्थिव पटेल (6) तथा मोइन अली (1) को पवेलियन भेज दिया. अली को छह के कुल स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट ने अपना शिकार बनाया तो पटेल को अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे संदीम लामिछाने ने आउट किया.

लेकिन इसके बाद कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी ने दिल्ली के गेंदबाजों को और हावी नहीं होने दिया. दोनों ने तीसरे विकेट लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा.

कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 40 गेंदों का सामना किरते हुए सात चौके तथा तीन छक्के लगाए. उन्हें अमित मिश्रा ने 136 के कुल स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया. मनदीप सिंह (13) 158 के कुल स्कोर पर आउट हुए. सरफारज खान (11) के रूप में बेंगलोर ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पांचवां विकेट खोया.

डिविलियर्स ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई. अपनी नाबाद पारी में डिविलियर्स ने 37 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और चार चौके लगाए.

इससे पहले, पंत के जाने के बाद एक समय लग रहा था कि दिल्ली 160 के कुल स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन अभिषेक ने अंत में 19 गेंदों में चार छक्के और तीन चौकों की मदद से तूफानी पारी खेल दिल्ली को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रनों तक पहुंचा दिया.

पंत ने दिल्ली को खराब शुरुआत से बाहर निकाला. 16 के कुल स्कोर पर ही दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (2) और जेसन रॉय (12) की अपनी सलामी जोड़ी को खो दिया था. यहां से पंत ने कप्तान श्रेयस अय्यर (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर टीम के अच्छे स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा.

34 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के मारने वाले पंत को अली ने डिविलियर्स के हाथों कैच कराया. पंत का विकेट 109 के कुल स्कोर पर गिरा. पंत के जाने के बाद कप्तान अय्यर भी 120 के कुल स्कोर पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर विराट कोहली द्वारा लपके गए.

यहां से अभिषेक ने विकेट पर कदम रखा और तेजी से रन बटोरे. हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने उनका बखूबी साथ दिया और 20 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर दिल्ली को चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया.

बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए. सिराज और अली को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget