एक्सप्लोरर

खुद रोहित शर्मा ने खोला 7वें नंबर पर दिनेश कार्तिक के बल्लेबाज़ी करने का राज़

बीती रात कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. हालांकि इस जीत के बावजूद टीम के कप्तान रोहित शर्मा कार्तिक को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने पर निशाने पर आ गए थे

नई दिल्ली: बीती रात कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. हालांकि इस जीत के बावजूद टीम के कप्तान रोहित शर्मा कार्तिक को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने पर निशाने पर आ गए थे. सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए लोगों ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए.

फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा 13 वें ओवर की दूसरे गेंद 56 रन बनाने के बाद आउट हो गए थे. उस समय टीम को 6.4 ओवर में जीत के 70 रनों की जरूरत थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे कार्तिक की बजाए विजय शंकर को बल्लेबाजी के लिए भेजा. यह पहला मौका था जब विजय सीरीज में बल्लेबाजी करने आए.

टीम मैनेजमेंट का ये फैसला उस वक्त सवालों के घेरे में आ गया जब टीम को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी, लेकिन विजय मुस्तफिजुर रहमान के 17 वें ओवर में 5 गेंदों पर 1 रन बना पाए. इतना ही नहीं 17 वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे भी आउट हो गए. अब भारतीय टीम को जीत के लिए 2 ओवर में 34 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि यह मुकाबला भारत के हाथ से निकल गया है. हालांकि दिनेश कार्तिक ने 19वें ओवर में 22 रन बनाकर भारत की झोली में ये मैच डाल दिया.

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने क्यों दिनेश कार्तिक को 7वें नंबर पर भेजा. रोहित ने कहा, 'हम जानते थे कि आखिरी ओवर्स में मुस्तफिजुर रहमान बॉलिंग करने आएंगे, इसलिए हम चाहते थे कि कार्तिक जैसा अनुभवी बल्लेबाज उनका मुकाबला करे.' कार्तिक ने भारतीय टीम को आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि रोहित के इस फैसले की लाज भी रख ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget