एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd T20: कप्तान रोहित शर्मा ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, टीम इंडिया की हार का कारण भी बताया

IND vs ENG: इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को 17 रन से शिकस्त दी.

Rohit Sharma on Suryakumar Yadav: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 55 गेंदों पर ताबड़तोड़ 117 रन की पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम (Team India) को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड मलान और लियाम लिविंगस्टोन की पार्टनरशिप को भारत के हारने की बड़ी वजह माना. इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की भी खूब सराहना की.

रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक बड़े लक्ष्य को चेज़ करने की यह बहुत अच्छी कोशिश थी हालांकि हम थोड़े से पीछे रह गए. हमें इस कोशिश पर गर्व है. आज सूर्यकुमार को देखना दिलचस्प रहा. वह इस फॉर्मेट को काफी पसंद करते हैं. उनके पास अलग-अलग तरह के शॉट्स की भरमार है. जब से वह हमारी स्क्वाड में शामिल हुए हैं, दिन पर दिन मजबूत होते जा रहे हैं.'

रोहित शर्मा ने कहा कि इंग्लैंड की एक साझेदारी ने हमें बैकफुट पर धकेल दिया. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल टीम इंडिया में सभी चीजें ठीक दिख रही हैं. लेकिन हमें आराम से नहीं बैठना है. हमें हर गेम के साथ खुद को बेहतर करना है. आज के मैच से काफी कुछ सीखने को मिला.

IND vs ENG 3rd T20: कप्तान रोहित शर्मा ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, टीम इंडिया की हार का कारण भी बताया

सूर्यकुमार का शतक गया बेकार
ट्रेंट ब्रिज में हुए टी20 मुकबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मलान (77) और लियाम लिविंगस्टोन (42) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 215 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की ओर से अकेले सूर्यकुमार यादव ने संघर्ष करते हुए 117 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को 19वें ओवर तक मैच में बनाए रखा. उनके आउट होते ही भारत के जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई. भारतीय टीम ने यह मुकाबला 17 रन से गंवाया.

यह भी पढ़ें..

Watch: स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई मजेदार बातचीत, रोहित से पूछ रहे थे ऋषभ, 'ये सामने आ गया था, टक्कर मार दूं क्या?'

IND vs ENG: भारत ने टी20 सीरीज जीती तो वसीम जाफर ने लिए माइकल वॉन के मजे, शेयर किया यह मजेदार पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget