एक्सप्लोरर

IND vs BAN: रोहित शर्मा के इस 'टोटके' से बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीती टीम इंडिया? देखें वीडियो

Rohit Sharma: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लाइव मैच के बीच एक 'टोटका' करते हुए नजर आ रहे हैं.

Rohit Sharma Magic With Stumps-Bails: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुकाबले में 280 रनों से लगभग एकतरफा जीत अपने नाम की. मुकाबले में टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी हिट रहे, तो कुछ फ्लॉप भी नजर आए. रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लॉप खिलाड़ियों में शामिल रहे. लेकिन हम आपको इन सारी चीजों से अलग हटकर बताएंगे कि कैसे भारतीय कप्तान ने मैच के दौरान एक टोटका किया.

चेन्नई टेस्ट में भले ही रोहित शर्मा बल्ले से फ्लॉप दिखाई दिए हों, लेकिन वह टोटका करने में पीछे नहीं रहे. दरअसल मुकाबले के बीच भारतीय कप्तान स्टंप की गिल्लियां बदलते हुए दिखाई दिए, जिसे आप एक तरह का टोटका कह सकते हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले गए टेस्ट में विराट कोहली भी ऐसा ही कुछ करते हुए दिखाई दिए थे. 

रोहित का टोटका करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा स्टंप के पास जाते हैं और उस पर रखी गिल्लियों की जगह बदल देते हैं. इतना करके भारतीय कप्तान वहां से हटकर स्लिप में फील्डिंग के लिए खड़े हो जाते हैं. 

बैटिंग में फ्लॉप रहे रोहित

बता दें कि चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में रोहित शर्मा बैटिंग से पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए. मुकाबले की पहली पारी में भारतीय कप्तान ने सिर्फ 06 रन बनाए थे. फिर दूसरी पारी में उनके बल्ले से केवल 05 रन निकले थे. 

27 सितंबर से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट 

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा, जो 01 अक्टूबर तक चलेगा. कानुपर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया, जिन्होंने चेन्नई टेस्ट में जीत हासिल की. साफ शब्दों में कहें तो कानपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

 

ये भी पढ़ें...

Watch: एक्टिंग में 'हीरो', बैटिंग में 'जीरो', मैदान पर थिरकते दिखे विराट कोहली; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget