एक्सप्लोरर

Rohit Sharma ने इस साल नहीं लगाया कोई इंटरनेशनल शतक, 2013 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

Rohit Sharma: रोहित इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके और वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए.

Rohit Sharma in 2022: बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से भी बाहर होने के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में यह साल समाप्त हो गया है. रोहित इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके और वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. 2013 के बाद यह पहली बार है जब रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे साल में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. 

39 मैच खेलकर भी शतक नहीं लगा सके रोहित

रोहित ने इस साल 39 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 27.63 की साधारण औसत के साथ 995 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से केवल छह अर्धशतक ही निकले हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 76 का रहा है जिसका मतलब है कि पूरे साल वह शतक के करीब भी नहीं पहुंच पाए. रोहित ने इस साल केवल दो ही टेस्ट मैच खेले हैं और 90 रन ही बना सके हैं. टेस्ट में तो उनके बल्ले से अर्धशतक भी नहीं आ पाया है.

वनडे में किया ठीक प्रदर्शन

रोहित ने इस साल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिसमें टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल रहा है. हालांकि, इसमें भी वह केवल 24.29 की औसत के साथ 656 रन ही बना सके हैं. रोहित ने टी20 फॉर्मेट में तीन अर्धशतक लगाए हैं और 72 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है. इस साल रोहित ने आठ वनडे मैच भी खेले हैं और इनमें उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. वनडे में रोहित ने 41.50 की औसत के साथ 249 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं.

2019 रहा रोहित के लिए सबसे अच्छा साल

2007 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे रोहित को पहला इंटरनेशनल शतक लगाने में तीन साल से अधिक का समय लगा था. इसके बाद अगले दो साल भी वह कोई शतक नहीं लगा सके थे. हालांकि, 2013 से 2021 तक उन्होंने हर साल एक या उससे अधिक शतक लगाए थे. 2019 उनके लिए सबसे अच्छा साल रहा जब उन्होंने 10 शतक जड़े थे.

यह भी पढ़ें:

IPL Auction 2023: संजय मांजरेकर का अनुमान, इन तीन विदेशी स्पिनर्स को टारगेट कर सकती है मुंबई इंडियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget