एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा की 'खराब' कप्तानी पर आकाश चोपड़ा ने उठाया बड़ा सवाल, जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह नहीं हुआ इस्तेमाल?

Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी सवालों के घेरे में आ रही है. आकाश चोपड़ा ने रोहित की कप्तानी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बुमराह का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया.

Aakash Chopra On Rohit Sharma Captaincy: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हार झेली. यह पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट था. इस हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है. अब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कप्तान रोहित शर्मा पर स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से इस्तेमाल ना करने पर सवाल खड़ा किया है.  

अपने यू्ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा कुछ फैंस का जवाब देते हैं. एक फैन ने रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में सवाल किया, जिसका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि एडिलेड में हिटमैन के फैसले लेने की क्षमता कितनी खराब थी. 

आकाश चोपड़ा ने कहा, "मेरे दोस्त, आप बिल्कुल ठीक हैं. क्या हमने हेड को बाउंसर गेंदें कीं? आपको हेड के सिर पर बाउंसर करनी चाहिए थी. जब तक हम ऐसा नहीं करते, वह आउट नहीं होते और हमें परेशान करते रहते. वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं और अब भी ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल और डब्ल्यूटीसी में भी ऐसा ही किया था."

उन्होंने आगे कहा, "जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर का स्पैल डाला था और उसमें पहले ही एक विकेट ले लिया था. फिर उन्होंने केवल चार ओवर ही क्यों फेंके और उसके बाद बिल्कुल भी गेंदबाजी क्यों नहीं की? उन्होंने पूरे सेशन में गेंदबाजी नहीं की. इसलिए जब आप कहते हैं कि आप कप्तानी में एक चाल चूक गए तो आप 100 फीसद सही हैं. हमने डिफेंसिव कप्तानी देखी. उन्होंने मैच को निकलने दिया."

ब्रिस्बेन में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट 

गौरतलब है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. गाबा टेस्ट की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी. भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत सुबह 5:50 बजे से होगी. इस मुकाबले को देखने के लिए आपको नींद कुर्बान करनी पड़ेगी. 

 

ये भी पढ़ें...

Syed Mushtaq Ali Trophy: बंगाल का क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा से मुकाबला, क्यों छा गए मोहम्मद शमी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget