एक्सप्लोरर

नए अवतार में आने के बाद खूब चला रोहित का बल्ला

रोहित शर्मा को 23 जनवरी 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में प्रयोग के तौर पर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया तो तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस नई भूमिका में मुंबई का यह बल्लेबाज न सिर्फ सफल रहेगा बल्कि लंबी पारियां खेलकर रिकार्डों की नई इबारत भी लिखेगा.

नई दिल्ली: रोहित शर्मा को 23 जनवरी 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में प्रयोग के तौर पर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया तो तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस नई भूमिका में मुंबई का यह बल्लेबाज न सिर्फ सफल रहेगा बल्कि लंबी पारियां खेलकर रिकार्डों की नई इबारत भी लिखेगा.

रोहित ने सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभालने से पहले 86 एकदिवसीय मैचों में 30.43 की औसत से केवल 1978 रन बनाए थे. लेकिन जिस तरह से ओपनर बनने से सचिन तेंदुलकर का बल्ला वनडे में रन उगलने लगा था उसी तरह से रोहित भी रनों का अंबार लगाने लगे और अब आलम यह है कि उनके नाम पर तीन दोहरे शतक दर्ज हैं जो कि विश्व रिकॉर्ड है.

बुधवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ने वाले रोहित ने अपनी नई भूमिका के साथ पूरा न्याय किया. वह अभी तक सलामी बल्लेबाज के रूप में 89 मैचों की 88 पारियों में 56.32 की औसत से 4450 रन बना चुके हैं, जिसमें 14 शतक और 22 अर्द्धशतक दर्ज हैं.

सलामी बल्लेबाज बनने से पहले रोहित के नाम पर 86 मैचों में केवल दो शतक और 12 अर्द्धशतक दर्ज थे और उनका उच्चतम स्कोर 114 था लेकिन जब वह नए अवतार में अवतरित हुए तब से वह 150 रन से अधिक की पांच पारियां (तीन दोहरे शतक सहित) खेल चुके हैं. उन्होंने ओपनर के रूप में ही 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन बनाये थे जो वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का विश्व रिकॉर्ड है.

इस बीच 2013 से लेकर 2017 तक हर वर्ष भारत की तरफ से वनडे में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज रहा.

रोहित ने 23 जनवरी 2013 के बाद 86 मैच सलामी बल्लेबाज के रूप में खेले और इनमें 57.41 की औसत से 4421 रन बनाए. इस बीच केवल एक बार अफगानिस्तान के खिलाफ 2014 में ढाका में वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जिसमें उन्होंने नाबाद 18 रन बनाये थे.

नियमित ओपनर बनने से पहले भी 2011 में तीन मैचों में वह पारी का आगाज करने उतरे थे लेकिन तब उन्हें खास सफलता नहीं मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget