एक्सप्लोरर

BPXI vs SA: रोहित समेत भारतीय स्टार रहे फ्लॉप, प्रियांक-भरत ने किया कमाल

ना तो भारतीय टीम के स्टार रोहित शर्मा कुछ कर सके और ना ही उमेश यादव भी अपने प्रदर्शन से दिल जीत सके.

बोर्ड प्रेज़िडेंट इलेवन और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए अभ्यास मैच का अंत ड्रॉ पर हुआ है. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने आज के इस मुकाबले में अपने प्रदर्शन से निराश किया. ना तो कप्तान रोहित शर्मा कुछ कर सके और ना ही उमेश यादव भी अपने प्रदर्शन से दिल जीत सके. मयंक अग्रवाल को मैच में शुरुआत तो मिली लेकिन वो भी बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे. हालांकि भारतीय टीम के स्टार्स के अलावा कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. प्रियांक पांचाल और कोना भरत ने अपने प्रदर्शन से आज सभी को प्रभावित किया. तीन दिवसीय इस अभ्यास मैच का पहला दिन पूरी तरह से बारिश से धुल गया था. जिसके बाद दूसरे दिन मेहमान टीम बल्लेबाज़ी के लिए उतरी. उन्होंने पहले दिन ओपनर बल्लेबाज़ ऐडन मार्करान के शतक की मदद से 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे. जिसके बाद आज तीसरे दिन की उनकी टीम ने कोई भी अन्य विकेट नहीं गंवाया और छह विकेट पर 279 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. उनके लिए तेंदा बावुमा ने भी नाबाद 87 रन की पारी खेली. इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया. रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर ही फिलेंडर की गेंद पर कैच आउट हो गए. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन 39 रन बनार वो भी केशव महाराज की गेंद पर आउट हो गए. हालांकि इन दोनों बल्लेबाज़ों को लौटने के बाद प्रियांक पांचाल ने एक छोर संभाले रका और 60 रनों की पारी खेली. इसके बाद सिद्देश लाड (नाबाद 52) और कोना भरत (72) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 100 रन साझेदारी के साथ भारत का स्कोर को दक्षिण अफ्रीका के करीब पहुंच पाया. भारतीय टीम ने खेल का अंत 64 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाकर किया. दक्षिण अफीका के महाराज ने तीन और फिलैंडर ने दो विकेट चटकाये. भारत और दक्षिण के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget