एक्सप्लोरर

Roger Federer Retires: जब सचिन तेंदुलकर से क्रिकेट सीखने को तैयार हो गए थे रोजर फेडरर, चार साल पुराना है किस्सा

Roger Federer: रोजर फेडरर टेनिस से संन्यास का एलान कर चुके हैं. अगले हफ्त लंदन में होने वाले लेवर कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा.

Roger Federer Retirement: बात कुछ चार साल पुरानी है. रोजर फेडरर (Roger Federer) साल 2018 के विंबलडन में हिस्सा ले रहे थे. यहां उन्होंने एक ऐसा शॉट लगाया जो आमतौर पर क्रिकेट में ही देखा जाता है. फेडरर का यह शॉट फॉरवर्ड डिफेंस शॉट की तरह था. उनके इस शॉट को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने उन्हें टैग करते हुए एक मजेदार बात लिखी थी, जिस पर फेडरर का भी जवाब उतना ही मजेदार आया था.

सचिन ने लिखा था, 'आपके नौवें विंबलडन खिताब जीतने के बाद हम लोग एक-दूसरे से क्रिकेट और टेनिस के नोट्स साझा किया करेंगे.' इस पर फेडरर ने उन्हें जवाब दिया था, 'इंतज़ार किस बात का? मैं नोट्स लेने के लिए तैयार हूं.' इस पर सचिन ने कहा था कि ठीक है तो पहला चैप्टर स्ट्रेट ड्राइव का रहेगा.

दरअसल, सचिन कई मौकों पर रोजर फेडरर से मिले हैं. वह कई बार फेडरर के मैच देखने के लिए टेनिस स्टेडियम में भी देखे गए हैं. गुरुवार को जब फेडरर ने टेनिस से संन्यास का एलान किया तब भी सचिन ने उनके लिए एक खास मैसेज शेयर किया. सचिन ने लिखा, 'हमें आपके टेनिस खेलने के अंदाज से प्यार था. आपका टेनिस देखने की आदत सी हो गई थी और आदत कभी नहीं छूटती. वह हमारा हिस्सा हो जाती है. इतनी सारी शानदार यादें देने के लिए धन्यवाद.'

तीन बार भारत आ चुके हैं फेडरर
रोजर फेडरर अब तक तीन बार भारत आ चुके हैं. सबसे पहले वह साल 2006 में भारत आए थे. इसके बाद वह 2014 और 2015 में हुई इंटरनेशनल प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए भी भारत आए. 2014 के टूर के दौरान उन्होंने भारत के लिए एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, 'जो बेमिसाल पल मैंने यहां बिताए, वे हमेशा मुझे याद रहेंगे. शुक्रिया, भारत. दर्शकों का बहुत सहयोग मिला. मैं हमेशा आभारी रहूंगा.' भारत दौरे के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत में बहुत मजा आया. उन्होंने यह भी कहा था कि वह भविष्य में लंबे दौरे पर भारत आएंगे.

यह भी पढ़ें...

Asad Rauf Passes Away: पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, लाहौर में चलाते थे कपड़े और जूते की दुकान

T20 World Cup में कैसा होना चाहिए टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर? दो पूर्व क्रिकेटर्स से मिले यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget