एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऋषभ पंत का मजेदार वीडियो वायरल, ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी के साथ किया प्रैंक

Rishabh Pant: ऋषभ पंत एडिलेड टेस्ट में ज्यादा रन तो नहीं बना पाए, लेकिन उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक दिग्गज के साथ मजेदार प्रैंक किया है.

Rishabh Pant Pranks Adam Gilchrist: एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में भारत को 10 विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. भारतीय टीम बैटिंग से लेकर बॉलिंग में भी फिसड्डी साबित हुई, नतीजन पांच दिन तक चलने वाला मुकाबला ढाई दिन में ही समाप्त हो गया. खैर भारत चाहे मैच बड़े अंतर से हार गया हो, लेकिन मुकाबला समाप्त होने से पूर्व ऋषभ पंत को मैदान पर मस्ती करते देखा गया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के साथ प्रैंक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

एडिलेड टेस्ट में तीसरे दिन जब भारतीय पारी 175 रनों पर ऑलआउट हो गई. तभी इनिंग्स ब्रेक के समय ऋषभ पंत पीछे से आए और अपने हाथों से गिलक्रिस्ट की आंखों को ढक दिया. इस मजेदार घटना का कमेंटेटर्स भी भरपूर आनंद लेते दिखे. जैसे ही गिलक्रिस्ट ने पंत को पहचाना तो उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और ये तस्वीरें फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं. महान खिलाड़ी गिलक्रिस्ट ने बाद में बताया कि वो पंत की इस हरकत से चौंक उठे थे.

मैच में अच्छा नहीं कर पाए ऋषभ पंत

ऋषभ पंत एक तरफ मैदान में मस्ती करते दिखे, लेकिन मुकाबले के दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास बढ़िया नहीं रहा. उन्होंने एडिलेड टेस्ट की दो पारियों में क्रमशः 21 और 28 रन बनाए. बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन का ही नतीजा रहा कि टीम इंडिया को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. भारत की पहली पारी 180 रन तो दूसरी पारी भी महज 175 रनों पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया की जीत में एक तरफ ट्रेविस हेड की 140 रन की पारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए तो दूसरी पारी में पैट कमिंस ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma: अब भारत को अभ्यास करते नहीं देख पाएंगे फैंस, रोहित शर्मा ने कारण बताकर चौंकाया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget