एक्सप्लोरर

Rishabh Pant: क्रिकेट को मिस कर रहे हैं ऋषभ पंत, WTC फाइनल से पहले खुद किया खुलासा

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने बताया कि वह क्रिकेट खेलना मिस कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट के ज़रिए इस बात का खुलासा किया.

Rishabh Pant Missing Cricket: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. एक्सीडेंट में पंत के पैर और पीठ में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी हुई थी. हालांकि अब, ऋषभ पंत तेज़ी से रिकवर हो रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. इसी बीच पंत ने खुद खुलासा किया कि वह भी क्रिकेट को मिस कर रहे हैं. 

भारतीय टीम 7 जूने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी, जिसमें ज़ाहिर तौर पर ऋषभ पंत की कमी खलेगी. टेस्ट क्रिकेट में पंत भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं. इसी बीच पंत ने ‘विजडन इंडिया’ के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि वह भी क्रिकेट बहुत मिस कर रहे हैं. दरअसल, विजडन इंडिया की ओर से ऋषभ पंत के लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा गया था, “ऋषभ पंत, हम आपको मिस करते हैं. ईमानदारी से, दुनिया भर में हर क्रिकेट प्रेमी.”

पंत ने इसी ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, “मैं भी क्रिकेट खेलना मिस कर रहा हूं.” विजडन की ओर से शेयर की गई इस पोस्ट में ऋषभ पंत की कई तस्वीरें दिख रही हैं. अभी तक पंत की वापसी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पंत कब तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं, इसको लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया है.

I am also missing playing cricket 🏏💕

पंत की गैरमौजूदगी में WTC में कौन होगा विकेटकीपर?

टेस्ट क्रिकेट में पंत भारतीय टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से साथ-साथ विकेटकीपिंग का ज़िम्मा भी संभालते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पंत की जगह कौन ज़िम्मेदारी संभालेगा, ये देखने वाली बात होगी. 

भारतीय स्क्वाड में केएस भरत और ईशान किशन को शामिल किया गया है. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मनना है कि भरत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा क्योंकि वे लंबे वक़्त से भारतीय टेस्ट टीम के साथ हैं और उन्होंने फरवरी-मार्च में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के ज़रिए अपना टेस्ट डेब्यू भी किया था. वहीं कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपको टीम में एक्स फैक्टर चाहिए, तो आपको ईशान किशन के साथ जाना चाहिए. 

ये भी पढे़ं...

'जरूरत से ज्यादा तैयारी से बेहतर है...', WTC फाइनल से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने पर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget