एक्सप्लोरर

T20 Stats: ऋषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन; जानें बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में किसके आंकड़े हैं सर्वश्रेष्ठ

Team India: भारतीय टीम के पास भविष्य के विकेटकीपर बल्लेबाज के लिये ऋषभ पंत, इईशान किशन और संजू सैमसन के रूप में अच्छे विकल्प मौजूद हैं.

Indian Wicket keeper Batsman in T20: टीम इंडिया के पास इस वक्त विकेटकीपर बल्लेबाजों की अच्छी खासी भरमार है. इसमें सीनियर खिलाड़ियों में जहां दिनेश कार्तिक और रिद्धिमान साहा का नाम आता है. वहीं युवा खिलाड़ियों में ऋषभ पंत (Rishabh Pant), ईशान किशन (Ishan Kishan) और संजू सैमसन (Sanju Samson) सबसे आगे हैं. केएस भरत और जितेश शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल होने की कगार पर हैं.

फिलहाल इन सब विकेटकीपर बल्लेबाजों में ऋषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन की चर्चा सबसे ज्यादा होती है. ये तीनों ही खिलाड़ी विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाने की काबिलियत रखते हैं. IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में ये अपना दमखम दिखा भी चुके हैं. तीनों खिलाड़ी अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं. 

ऋषभ पंत टी20 क्रिकेट के साथ-साथ वनडे और टेस्ट में भी नियमित खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं इशान किशन और संजू सैमसन फिलहाल टी20 स्पेशलिस्ट बने हुए हैं. यहां हम इन तीनों धुरंधरों के टी20 क्रिकेट (घरेलू, आईपीएल और इंटरनेशनल) के आंकड़ों की तुलना आपके सामने पेश कर रहे हैं..
 
विकेटकीपिंग-

ऋषभ पंत ने अब तक कुल 159 टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें उन्होंने विकेट के पीछे 96 कैच और 27 स्टंपिंग की है. यानी विकेट के पीछे इन्होंने प्रति मैच 0.77 खिलाड़ियों का शिकार किया. ट

ईशान किशन ने 132 टी20 में 67 कैच और 9 स्टंपिंग की है. इस हिसाब से इनका विकेट के पीछे शिकार करने का औसत 0.56 रहा.

वहीं संजू सैमसन ने 215 टी20 मुकाबलों में 114 कैच और 21 स्टंपिंग की है. यानी इनका प्रति मैच शिकार करने का औसत 0.62 रहा. इस तरह से तुलना की जाए तो यहां विकेटकीपिंग में ऋषभ पंत थोड़े आगे दिखाई देते हैं.

बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट-

ऋषभ पंत ने अब तक टी20 क्रिकेट में 146.12 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. जबकि इशान किशन का टी20 में स्ट्राइक रेट 131.62 और संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 131.93 है. यानी यहां भी ऋषभ पंत बाकी दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों से आगे हैं.

बल्लेबाजी औसत-

ऋषभ पंत का टी20 में बल्लेबाजी औसत 32.46 है. वहीं इशान किशन और संजू सैमसन का बल्लेबाजी औसत 30 से कम है. ऐसे में बल्लेबाजी औसत के मामले में भी ऋषभ पंत ही बेस्ट हैं.

यह भी पढ़ें..

ODI Rankings: पाक के इमाम उल हक ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, गेंदबाजी में बुमराह से आगे निकले शाहीन अफरीदी  

Shahid Afridi ने साधा Virat Kohli पर निशाना, बोले- 'फिर से नंबर-1 बनना चाहते हैं या बस टाइम पास...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget