एक्सप्लोरर

T20 सीरीज़ से पहले शिखर धवन ने की रिषभ पंत की तारीफ और बताया 'गेमचेंजर'

शिखर धवन ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत मैच का पासा तुरंत पलटने की अपनी क्षमता के कारण भारतीय टीम के लिये काफी उपयोगी बन गए हैं.

पहले ऑस्ट्रेलिया और अब उनके पड़ोसी मुल्क न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की नजरें कल से हैमिल्टन में शुरु हो रही टी20 सीरीज़ पर है. इसी महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया से घर में सीरीज़ खेलने से पहले टीम इंडिया की ये आखिरी परीक्षा है. दोनों देशों के बीच कल से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का आगाज़ होना है.

इस सीरीज़ के लिए भारत की वनडे टीम के कुछ खिलाड़ी वापस आ गए हैं जबकि रिषभ पंत और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा गया है.

रिषभ पंत के टीम में जुड़ने पर भारत के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार को कहा कि ये विकेटकीपर बल्लेबाज मैच का पासा तुरंत पलटने की अपनी क्षमता के कारण भारतीय टीम के लिये काफी उपयोगी बन गए हैं.

हाल ही में आईसीसी वर्ष के उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले पंत ने बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में वापसी की है.

उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के वारिस के रूप में देखा जा रहा है और इंग्लैंड तथा आस्ट्रेलिया में उम्दा प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित भी की है.

धवन ने कहा,‘‘वह काफी आक्रामक बल्लेबाज है और टीम के लिये उपयोगी भी. वह किसी भी मौके पर मैच का पासा पलट सकते हैं. उम्मीद है कि इस मौके को वह अच्छी तरह से भुनायेगा.’’

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस श्रृंखला के जरिये वे दौरे का जीत के साथ अंत करना चाहेंगे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में भारत में शुरू हो रही श्रृंखला में भी लय कायम रखना चाहेंगे.

उन्होंने कहा,‘‘हम भी इंसान है और शरीर को आराम की जरूरत होती है. हम इस श्रृंखला का अंत भी जीत के साथ करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में यह लय कायम रखना चाहेंगे.’’

यह पूछने पर कि मई से जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप से पहले टी20 श्रृंखला का क्या औचित्य है, धवन ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि पांच वनडे काफी हैं. यह अच्छी बात है कि अंत में हम टी20 खेल रहे हैं. हमें अब तक के प्रदर्शन पर काफी खुशी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget