एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रिंकू सिंह हो गए फिट, फिर भी होंगे 3 बड़े बदलाव! चौथे टी20 में पूरी बदल जाएगी टीम इंडिया

India Playing 11, IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार, 31 जनवरी को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. जानें इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing XI Vs England 4th T20: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के हर मैच में टीम इंडिया कोई न कोई बदलाव के साथ उतर रही है. राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रेस्ट दे दिया गया था. हालांकि, इस मैच में भारत को 26 रनों से हार झेलनी पड़ी. अब शुक्रवार, 31 जनवरी को चौथे टी20 में टीम इंडिया एक बार फिर कई बदलाव के साथ उतर सकती है. 

रिंकू सिंह हो गए फिट

रिंकू सिंह को लेकर आधिकारिक अपडेट सामने आया है. टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ रेयान टेनडेस्काटे ने कंफर्म कर दिया है कि वह चौथे टी20 मैच में खेलेंगे. रिंकू पहले टी20 के बाद पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से टीम से बाहर थे. उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया था, लेकिन जुरेल मैच फिनिशर की भूमिका अदा करने में फेल रहे.

शिवम दुबे की वापसी संभव 

पुणे में खेले जाने वाले चौथे टी20 में शिवम दुबे को भी मौका मिलने की उम्मीद है. दरअसल, भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को खेलने में जूझ रहे हैं. ऐसे में अब शिवम दुबे को मौका दिए जाने की संभावना है. दुबे स्पिनर्स पर कूट कर प्रहार करते हैं. 

चौथे टी20 में 3 बदलाव संभव 

कुल मिलाकर चौथे टी20 में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतर सकती है. स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की टीम से छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी बाहर किया जा सकता है. इन दोनों के अलावा ध्रुव जुरेल पर भी गाज गिर सकती है. इन तीनों की जगह अर्शदीप सिंह, रिंकू और शिवम दुबे को मौका मिल सकता है. 

चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे/रमनदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget