एक्सप्लोरर

धोनी के 200वें मैच में कप्तानी करने से खुश नहीं थे सेलेक्टर्स !

एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह ने 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने की उपलब्घि हासिल की लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेक्टर्स धोनी की कप्तानी करने खुश नहीं थे.

एशिया कप के नॉकआउट मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर उतरे तो वह उनका कप्तान के तौर पर 200वां वनडे मैच था. इससे पहले धोनी 199 मैचों में कप्तानी कर चुके थे और लगभग दो साल टीम की कमान को संभाला था लेकिन अब धोनी की 200वें वनडे मैच में कप्तानी करने पर सवाल उठने लगे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के सेलेक्टर्स को धोनी की कप्तानी करना नागवार गुजरा है. दरअसल सेलेक्टर्स अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में पांच प्रमुख खिलाड़ियों को एक साथ आराम दिए जाने के फैसले पर अपनी नाराजगी जाहीर की है.

एशिया कप में नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान मिली थी. फाइनल मुकाबले में पहुंचने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने पांच खिलाड़ियों को आराम दिया था जिसमें वे खुद भी शामिल थे. रोहित के अलावा शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया था.

एक साथ इतने अधिक खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी करनी पड़ी थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. इस मैच में भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी और टीम के पास एक विकेट ही बचा था. आखिर तक बल्लेबाजी कर रहे रविंद्र जडेजा ने राशिद खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए जिसकी वजह से मैच टाई हो गया.

इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 253 रनों का लक्ष्य दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget