एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS: बैंगलोर ने पंजाब को दिया 165 रनों का लक्ष्य, ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ी फिफ्टी

Bangalore vs Punjab: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. उन्होंने 33 गेंदो की अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े.

Bangalore vs Punjab: शारजाह में खेले जाए रहे आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले खेलने के बाद पंजाब किंग्स के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा. आरसीबी को कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिकल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. ऐसा लग रहा था कि मानो आज बैंगलोर की टीम एक विशाल स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन मिडिल ओवरों में मोइसेस हेनरिक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. हेनरिक्स ने अपने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. उन्होंने 33 गेंदो की अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े. 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और देवदत्त पडिकल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. कोहली के रूप में आरसीबी का पहला विकेट गिरा. उन्होंने 24 गेंदो में एक छक्के और दो चौके की बदौलत 25 रन बनाए. इसके बाद आरसीबी की पारी अचानक से लड़खड़ा गई और उसने 68 पर ही दूसरा और फिर 73 रनों पर तीसरा विकेट खोया. पहले डैनियल क्रिस्टियन 00 और फिर देवदत्त पडकिल 40 पर आउट हुए. 

पहले छह ओवर में बिना किसी विकेट के 54 रन बनाने वाली आरसीबी 12वें ओवर में सिर्फ 73 रनों पर अपने तीन अहम विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने पंजाब के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदो में 57 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले. दूसरे हाफ में मैक्सवेल का यह तीसरा अर्धशतक है. वहीं एबी डिविलिर्स 18 गेंदो में 23 रन बनाए. एबी के बल्ले से एक चौका और दो छक्के निकले. अंतिम दो ओवर में एक बार फिर आरसीबी ने लगातार विकेट गंवाए. इस दौरान मैक्सवेल 57, एबी 23, शाहबाज अहमद 08 और जॉर्ज गार्टन 00 पर आउट हुए. वहीं हर्षल पटेल 01 और केएस भरत 00 पर नाबाद लौटे.  

पंजाब किंग्स के लिए मोइसेस हेनरिक्स ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट लिए. साथ ही मोहम्मद शमी ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं हरप्रीत बरार ने काफी किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 26 रन दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget