एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट में रवीन्द्र जडेजा ने किया बड़ा कारनामा, कपिल देव और रवि अश्विन के खास क्लब में बनाई जगह

Ravindra Jadeja: रवीन्द्र जडेजा टेस्ट फॉर्मेट में 3 हजार रन और कम से कम 200 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. इससे पहले रवि अश्विन और कपिल देव यह कारनामा कर चुके हैं.

Ravindra Jadeja Stats & Records: राजकोट टेस्ट के पहले दिन रवीन्द्र जडेजा ने शानदार शतक बनाया. भारतीय ऑलराउंडर ने 212 गेंदों पर 110 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके 2 छक्के जड़े. यह रवीन्द्र जडेजा के टेस्ट करियर का चौथा शतक है. वहीं, रवीन्द्र जडेजा ने तकरीबन डेढ़ साल टेस्ट फॉर्मेट में शतक बनाया है. इससे पहले आखिरी बार रवीन्द्र जडेजा ने जुलाई 2022 में शतक का आंकड़ा पार किया था. जबकि राजकोट में तकरीबन 7 साल बाद शतक का आंकड़ा छुआ है. बहरहाल, इस शतक के बाद रवीन्द्र जडेजा ने कपिल देव और रवि अश्विन के खास फेहरिस्त में जगह बना ली है.

इस खास फेहरिस्त में शामिल हुए रवीन्द्र जडेजा

दरअसल, रवीन्द्र जडेजा टेस्ट फॉर्मेट में 3 हजार रन और कम से कम 200 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. इससे पहले रवि अश्विन और कपिल देव यह कारनामा कर चुके हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 5248 रन बनाए, जबकि बतौर गेंदबाज 434 विकेट झटके. वहीं, रवि अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 3271 रन बना चुके हैं. साथ ही रवि अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 499 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं. अब इस फेहरिस्त में रवीन्द्र जडेजा का नाम शामिल हो गया है.

राजकोट टेस्ट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

राजकोट टेस्ट के पहले दिन की बात करें तो भारत का स्कोर 5 विकेट पर 326 रन है. भारत के लिए रवीन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव नॉटआउट लौटे. इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रवीन्द्र जडेजा के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा. इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 17 ओवर में 69 रन देकर 3 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा टॉम हॉर्टली को 1 कामयाबी मिली. वहीं, जेम्स एंडसरन के अलावा जो रूट और रेहान अहमद को कोई विकेट नहीं मिला.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: 33 रनों पर 3 बल्लेबाज लौटे पवैलियन... फिर रोहित-जडेजा के बाद सरफराज चमके; ऐसा रहा राजकोट टेस्ट का पहला दिन

IND vs ENG: राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाकर रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बना डाले ये बड़े कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget