एक्सप्लोरर

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले रवींद्र जडेजा के बल्ले ने बढ़ाई भारत की चिंता, नहीं बना पा रहे रन

Team India: वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए एक जो बड़ी चिंता है वह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का फॉर्म. जडेजा अब तक इस साल वनडे में एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके हैं.

ODI World Cup 2023, Ravindra Jadeja: भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2023 और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मिली जीत एक आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है. हालांकि टीम इंडिया के लिए मेगा इवेंट से पहले जो एक चिंता का विषय है वह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बल्लेबाजी फॉर्म. साल 2023 में जडेजा के बल्ले से अब तक एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के अलावा अन्य टीमों को देखा जाए तो उनके बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई देखने को मिलती है. ऐसे में रवींद्र जडेजा का फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी अहम हो जाता है. निचलेक्रम में तेजी के साथ रन बनाने के अलावा अहम मौके पर टीम को जीत दिलाने की भी जिम्मेदारी जडेजा को बल्ले से निभानी पड़ सकती है.

रवींद्र जडेजा ने साल 2023 में अब तक वनडे फॉर्मेट में 12 पारियों में 27 के औसत से 189 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 64.28 का ही देखने को मिला है. वहीं सर्वाधिक स्कोर नाबाद 45 रन का रहा जो साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दौरान आया था.

जडेजा भी अपनी बल्लेबाजी से नहीं हैं खुश

एशिया कप 2023 में रवींद्र जडेजा ने स्टार स्पोर्ट्स पर दिए बयान में अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात की थी. इस दौरान उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वह बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में वह नेट्स पर लगातार बैटिंग में सुधार के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं. बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से एक मैच विनर खिलाड़ी की भूमिका में देखे जा रहे हैं. ऐसे में उनका प्रदर्शन भारत के लिए काफी अहम हो जाता है.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: अक्षर पटेल की जगह अश्विन की होगी वर्ल्ड कप टीम में एंट्री? आज खुल जायेगा राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget