एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड को उंगलियों पर नचाने के बाद जडेजा को मिला इनाम, पढ़ें टीम इंडिया की जीत पर क्या कहा

Ravindra Jadeja IND vs ENG: रवींद्र जडेजा को राजकोट टेस्ट के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. जडेजा ने शतक के साथ दूसरी पारी में पांच विकेट भी लिए.

Ravindra Jadeja IND vs ENG: टीम इंडिया ने राजकोट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया. भारत ने यह मुकाबला 434 रनों से जीता. उसकी जीत में रवींद्र जडेजा की अहम भूमिका रही. जडेजा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. उन्होंने पहली पारी में दमदार शतक जड़ा था. इसके बाद दूसरी पारी में 5 विकेट भी लिए. जडेजा ने मैच के बाद कहा कि हम मुश्किल परिस्थिति में थे तब मैं सिर्फ रोहित के साथ साझेदारी को लेकर सोच रहा था. जडेजा ने अपनी बॉलिंग को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

टीम इंडिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे. इस दौरान जडेजा ने 225 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए. जडेजा की इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उन्होंने रोहित के साथ मजबूत साझेदारी बनाई थी. जडेजा ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 2 विकेट भी लिए थे. इसके बाद दूसरी पारी में भी कमाल दिखाया. जडेजा ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट लिए. उन्होंने 12.4 ओवरों में 41 रन दिए और 4 मेडन ओवर निकाले.

जडेजा ने मैच के बाद कहा, ''जब मैं बैटिंग करने पहुंचा था तो स्कोर 33 रन था. मैं उस वक्त रोहित के साथ साझेदारी को बड़ी करने के बारे में सोच रहा था. हम मुश्किल स्थिति में थे. मैं खुद पर भरोसा करके शॉट्स खेल रहा था. मैं यहां की पिच के बारे में जानता हूं. अगर पहले बैटिंग करते हैं तो बॉल अच्छी तरह बैट पर आती है. यहां बॉलिंग के दौरान बॉल का सही एरिया में गिरना जरूरी है. विकेट निकालना आसान नहीं होता है.''

बता दें कि टीम इंडिया ने राजकोट में जीत के साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 445 रन बनाए. वहीं 430 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में 122 रन बनाए. इस तरह उसे हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : In Pics: राजकोट में अंग्रेजों को मिली शर्मनाक हार, तस्वीरों में देखें टीम इंडिया की जीत के लम्हें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget