एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: क्या तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में होगी रवींद्र जडेजा की वापसी? बड़ा अपडेट सामने आया

IND Vs ENG: रवींद्र जडेजा चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब जडेजा की वापसी पर अपडेट मिल गया है.

IND Vs ENG: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ 14 फरवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं. चोटिल होने की वजह से रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जडेजा की हेल्थ तेजी से रिकवर कर रही है और तीसरे टेस्ट में उनके खेलने की संभावना बढ़ गई है. जडेजा के अलावा केएल राहुल की वापसी भी कंफर्म मानी जा रही है. 9 फरवरी को जब टीम का एलान होगा तो राहुल के साथ जडेजा का नाम भी टीम में शामिल किया जाएगा.

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम का हिस्सा थे. इतना ही नहीं रवींद्र जडेजा ने ना सिर्फ 87 रन की पारी खेली थी, बल्कि वो 5 विकेट भी लेने में कामयाब रहे थे. हालांकि मैच के चौथे दिन जडेजा को हेमस्ट्रींग की समस्या से जूझना पड़ा. पहले टेस्ट के तुरंत बाद रवींद्र जडेजा नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में पहुंच गए. वहां जाकर जडेजा ने फिटनेस पर काम किया है. जडेजा की फिटनेस में सुधार होने के बाद उन्हें तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए क्लियरेंस मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. 

जडेजा को प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय

जडेजा के चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम में वॉशिंगटन सुंदर और सौरव कुमार को शामिल किया गया था. हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई. जडेजा के स्थान पर कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली थी. लेकिन रवींद्र जडेजा के वापसी करते ही कुलदीप यादव को बाहर किया जा सकता है. हालांकि स्पिनर्स के लिए मददगार पिच देखकर टीम मैनेजमेंट चार स्पिनर्स के साथ भी मैदान पर उतरने का फैसला कर सकता है. हालांकि यह बात तय है कि जडेजा को फिट होते ही सीधे प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी, क्योंकि वो ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी टीम में वेल्यू ऐड करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget