एक्सप्लोरर

Ravindra Jadeja: रवीन्द्र जडेजा की धमाकेदार वापसी, तमिलनाडु के खिलाफ रणजी मैच में गेंद से बरपाया कहर

Ravindra Jadeja Returns: रवीन्द्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बनाए गए हैं. इस सीरीज से पहले वह अपनी लय खोजने के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं.

Ravindra Jadeja in Ranji Match: करीब 5 महीने से क्रिकेट से दूर रहे रवीन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आखिरकर धमाकेदार अंदाज में मैदान में वापसी की. रणजी मैच से मैदान में वापसी करने वाले जडेजा शुरुआती दोनों पारियों में तो गेंद और बल्ले से पूरी तरह नाकाम रहे लेकिन मैच की तीसरी पारी में उन्होंने गेंद से जमकर कहर बरपाया.

रवीन्द्र जडेजा सौराष्ट्र की ओर से मैदान में हैं. चेपॉक स्टेडियम में तमिलनाडु के खिलाफ वह रणजी मैच खेल रहे हैं. इस मैच की शुरुआती दोनों पारियों में जडेजा बेरंग रहे. तमिलनाडु की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान जडेजा ने कुल 24 ओवर फेंके लेकिन एक ही विकेट ले सके. वहीं सौराष्ट्र की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान वह महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वह एलबीडब्ल्यू हुए.

इसके बाद तमिलनाडु की दूसरी पारी में रवीन्द्र जडेजा ने 17.1 ओवर में 53 रन देकर 7 विकेट झटके. उनकी इस दमदार गेंदबाजी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम ने मैच में जोरदार वापसी कर ली है.

सौराष्ट्र को मिला है 266 रन का लक्ष्य
इस मुकाबले में पहली पारी के आधार पर तमिलनाडु को 132 रन की बड़ी लीड मिली थी. तमिलनाडु ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 324 रन बनाए थे, जवाब में रवीन्द्र जडेजा की कप्तानी वाली सौराष्ट्र की टीम महज 192 रन पर सिमट गई. इसके बाद तमिलनाडु के बल्लेबाज दूसरी पारी में केवल 133 रन पर ऑलआउट हो गए. इस तरह सौराष्ट्र को जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य मिला. हालांकि सौराष्ट्र की भी शुरुआत खराब रही और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने 4 रन पर ही अपना एक विकेट गंवा दिया. चेपॉक स्टेडियम में पिच से स्पिनर्स को मिल रही मदद के बाद कहा जा सकता है कि सौराष्ट्र के लिए यह टारगेट आसान नहीं होगा.

31 अगस्त 2022 को खेला था आखिरी मैच
रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के चलते लंबे अरसे से मैदान से दूर रहे हैं. अगस्त 2022 में वह आखिरी बार क्रिकेट खेलते नजर आए थे. एशिया कप के बीचोबीच उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इसी सीरीज के लिए तैयारी के नजरिए से रवीन्द्र जडेजा रणजी मैच खेल रहे हैं. अगर वह अपनी लय में नहीं लौट पाते हैं तो प्लेइंग-11 में उनके खेलने के आसार कम रहेंगे.

यह भी पढ़ें...

ODI Batting Rankings: वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई 20 स्थानों की छलांग, कोहली को भी पछाड़ा; टॉप-10 में तीन भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget