एक्सप्लोरर

ND vs NZ: भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाए 5वें गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा, इशांत और जहीर को छोड़ा पीछे

Most Test Wickets India Bowlers: रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दो स्थान की छलांग लगाई है.

Ravindra Jadeja Test Wickets: भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टेस्ट मुंबई में खेला जा रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा ने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. वो अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. जडेजा के नाम अब 77 टेस्ट मैचों में 312 विकेट हो गए हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उन्होंने इशांत शर्मा और जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है.

मुंबई टेस्ट शुरू होने से पहले रवीन्द्र जडेजा ने 76 टेस्ट मैचों में 309 विकेट लिए थे. उन्हें ईशांत शर्मा और जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 विकेट की जरूरत थी. जहीर और ईशांत ने अपने-अपने टेस्ट करियर में 311 विकेट ले लिए थे, इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन बल्लेबाजों को आउट करने के साथ ही उन्होंने सबसे सफल भारतीय टेस्ट गेंदबाजों की फेहरिस्त में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है.

टेस्ट में पांच सबसे सफल भारतीय गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज होने का तमगा अनिल कुंबले के पास है, जिन्होंने अपने शानदार करियर में कुल 619 विकेट चटकाए थे और वो 600 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले अभी तक अकेले भारतीय बॉलर बने हुए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जो अब तक टेस्ट मैचों में 533 विकेट ले चुके हैं. अश्विन 2-3 साल और क्रिकेट खेलते हैं तो जरूर कुंबले के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं.

तीसरे नंबर पर कपिल देव हैं, जिन्होंने अपने करियर में 434 टेस्ट विकेट हासिल किए थे. कपिल देव आज भी टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं. उनके बाद हरभजन सिंह का नंबर आता है, जिनके नाम 417 विकेट हैं. वहीं अब पांचवां स्थान रवीन्द्र जडेजा के पास आ गया है. जसप्रीत बुमराह भी इस पीढ़ी के सबसे टॉप गेंदबाजों में से एक हैं, जो अब तक 40 टेस्ट मैचों में 173 विकेट ले पाए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: इस बार की नीलामी क्यों खास है? टूट जाएंगे पिछले सभी रिकॉर्ड! जानें कौन बिकेगा सबसे महंगा?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget