एक्सप्लोरर

सबसे तेज 50 विकेट से की शुरुआत, फिर 500 विकेट तक बनाया रिकॉर्ड, आर अश्विन का आंकड़ा चौंका देगा

Ravichandran Ashwin Birthday: भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में तेज विकेट लेने के मामले में सबसे आगे हैं. उन्होंने 10 बार सबसे तेज विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है.

Happy Birthday Ravichandran Ashwin: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले अश्विन वैज्ञानिक के नाम से मशूहर हैं. उन्हें यह नाम इसलिए मिला है क्योंकि अक्सर उन्हें अपनी गेंदबाजी के साथ कुछ न कुछ एक्पेरिमेंट करते हुए देखा जाता है. आज जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको अश्विन के ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने बहुत निरंतरता के साथ हासिल किया. 

अनोखा है अश्विन का रिकॉर्ड 

अश्विन ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट चटकाए. इसके बाद वह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. फिर आगे बढ़ते हुए अश्विन ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट, 200 विकेट, 250 विकेट, 300 विकेट, 350 विकेट, 400 विकेट, 450 विकेट और 500 विकेट लिए. अश्विन का यह रिकॉर्ड वाकई अनोखा है. उन्होंने किसी भी दूसरे भारतीय गेंदबाज को इस रिकॉर्ड पर कब्जा करने का मौका नहीं दिया. 

कितने-कितने मैचों में छुआ खास आंकड़ा

  • 50 विकेट- 9 टेस्ट 
  • 100 विकेट- 18 टेस्ट
  • 150 विकेट- 29 टेस्ट
  • 200 विकेट- 37 टेस्ट
  • 250 विकेट- 45 टेस्ट
  • 300 विकेट- 54 टेस्ट
  • 350 विकेट- 66 टेस्ट
  • 400 विकेट- 77 टेस्ट
  • 450 विकेट- 89 टेस्ट
  • 500 विकेट- 98 टेस्ट 

चेन्नई टेस्ट में दिखेगा अश्विन का एक्शन

बता दें कि भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई टेस्ट के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया का एलान कर चुकी है, जिसमें आर अश्विन भी शामिल हैं. 

अब तक ऐसा रहा अश्विन का करियर 

गौरतलब है कि अश्विन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 100 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 189 पारियों में उन्होंने 516 विकेट चटका लिए हैं. इसके अलावा वनडे की 114 पारियों में उन्होंने 156 और टी20 इंटरनेशनल की 65 पारियों में 72 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. टी20 इंटरनेशनल में अश्विन ने 6.90 की इकॉनमी से रन खर्चे हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

बनने आए थे गेंदबाज, बन गए महान बल्लेबाज; दिलचस्प है इन दिग्गजों की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK छोड़कर इंग्लैंड पहुंचे स्टीफन फ्लेमिंग, ECB ने बनाया नया हेड कोच
CSK छोड़कर इंग्लैंड पहुंचे स्टीफन फ्लेमिंग, ECB ने बनाया नया हेड कोच
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget