एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले से नाराज हुए राशिद खान और मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी ने असगर अफगान को कप्तानी से हटाए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है.

विश्व कप से ठीक पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी में हुए बदलाव के बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान ने अपनी नराजगी जताई है. लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहे असगर अफगान को उनके पद से हटा दिया गया.

असगर अफगान की जगह गुलबदिन नैब, राशिद खान और रहमत शाह को अगल-अलग फॉर्मेट में कप्तान में बनाया गया है. नैब को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई जबकि राशिद खान को टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई. वहीं रहमत को टेस्ट टीम का कमान दिया गया.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा किए इस बदलाव के बाद नबी और राशिद खान ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

नबी ट्वीट कर लिखा, असगर ने टीम के लिए बेहतरीन कप्तानी की थी उनके मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है.'

नबी ने कहा, “टीम का सीनियर खिलाड़ी होने के नाते और अफगानिस्तान क्रिकेट को आगे बढ़ते देखने के बाद मैं नहीं समझता कि विश्व कप से पहले यह कप्तानी में बदलाव का सही समय है. टीम ने असगर के मागदर्शन में अच्छा किया है और मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि वह टीम का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं.”

 

नबी से सहमती जताते हुए राशिद ने खान भी बोर्ड के द्वारा किए गए इस बदलाव की आलोचना की है.

राशिद ने ट्वीट कर लिखा, “चयन समिति का सम्मान करते हुए, मैं इस फैसले के खिलाफ हूं और इसे गैरजिम्मेदाराना तथा एकतरफा मानता हूं. हमारे सामने क्रिकेट विश्व कप है, ऐसे में असगर को कप्तान बने रहना चाहिए था. उनकी कप्तानी टीम की सफलता के लिए बेहद जरूरी है. विश्व कप जैसे बड़े टूनार्मेंट से पहले कप्तानी में इस तरह के बदलाव से अनिश्चितता का माहौल बनता है और टीम के मनोबल पर भी असर पड़ता है.

 

आपको बता दें कि नबी और राशिद दोनों ही खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget