एक्सप्लोरर

Anant-Radhika Pre Wedding: राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग में अंबानी के मेहमान बने राशिद खान, सिद्धार्थ-कियारा के साथ आए नजर

Sidharth Malhotra Kiara Advani: अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के लिए जामनगर में हैं. इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा से मुलाकात की.

Rashid Khan Anant-Radhika Pre Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में चल रहा है. यहां देश और दुनिया से तमाम दिग्गज पहुंचे हैं. अंबानी परिवार ने टीम इंडिया के साथ-साथ दूसरी टीमों के क्रिकेटर्स को भी इनवाइट किया है. इस सिलसिले में अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान भी जामनगर पहुंचे. राशिद ने यहां बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से मुलाकात की.

दरअसल राशिद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इसमें सिद्धार्थ और कियारा के साथ नजर आ रहे हैं. राशिद की इस फोटो को शेयर करने के महज 10 मिनट बाद ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. वहीं कई फैंस ने कमेंट भी किया. राशिद ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, सिद्धार्थ और कियारा के साथ वीकेंड वाइब्स.

राशिद का भारत से काफी लगाव है. वे इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से यहां काफी वक्त बिता चुके हैं. राशिद आईपीएल में अभी तक 109 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखाया है. राशिद ने 52 पारियों में 443 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वे 139 विकेट भी ले चुके हैं. राशिद का एक आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कमाल दिखा चुके हैं. राशिद ने 82 टी20 मैचों में 130 विकेट लिए हैं.

गौरतलब है कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज पहुंचे हैं. महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी जामनगर गए हैं. जहीर खान भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. वेस्टइंडीज के क्रिकेटर कायरन पोलार्ड. ड्वेन ब्रावो और निकोलस पूरन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19)

यह भी पढ़ें : Photos: कोई टेंट में रहा तो किसी ने गिरवी रखे मां के गहने, टीम इंडिया के खिलाड़ियों की भावुक कर देने वाली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget