एक्सप्लोरर

एशिया कप: राशिद खान की धमाकेदार पारी के बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को दिया मुश्किल लक्ष्य

राशिद खान (नाबाद 57) और गुलबादिन नाएब (नाबाद 47) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 95 रनों की साझेदारी के दम पर अफगानिस्तान बांग्लादेश को 256 रनों का लक्ष्य दिया है.

राशिद खान (नाबाद 57) और गुलबादिन नाएब (नाबाद 47) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 95 रनों की साझेदारी के दम पर अफगानिस्तान बांग्लादेश को 256 रनों का लक्ष्य दिया है. राशिद खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह शानदार पारी खेली है. 

एशिया कप के ग्रुप-बी मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 255 रन बनाए. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. राशिद के अलावा अफगानिस्तान के लिए हसमातुल्लाह शाहिदी ने 58 रनों की पारी खेली.

एक समय अफगानिस्तान ने अपने सात विकेट 160 रनों पर ही गंवा दिए थे, लेकिन राशिद और नाएब ने अंत में उसे संभाला और सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया.

अफगानिस्तान ने 10 के कुल स्कोर पर ही इहानसुल्लाह (8) का विकेट खो दिया था. अबु हेदर ने रहमता शाह (10) को 28 के कुल स्कोर पर आउट कर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया.

यहां से शाहिदी और शहजाद ने टीम को संभाला और स्कोर 79 रनों तक पहुंचा दिया. शहजाद को शाकिब अल हसन ने अपना शिकार बनाया. इस बीच अफगानिस्तान ने कप्तान असगर अफगान (8), समिउल्लाह शेनवारी (18), शाहिदी और मोहम्मद नबी (10) के विकेट खो दिए थे. स्कोर 160 रनों पर सात विकेट था.

यहां से राशिद और नाएब ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को संकट से बाहर निकालते हुए वो स्कोर प्रदान किया जिसका बचाव करने में अफगानिस्तान सक्षम है.

राशिद ने अपनी नाबाद पारी में 32 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा एक छक्का लगाया. नाएब ने 38 गेंदों पर पांच चौके जड़े. शाहिदी ने 92 गेंदें खेली और तीन चौके लगाए.

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. अबु हेदर को दो और रुबेल हुसैन को एक सफलता मिली.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget