एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: सूर्यकुमार यादव का जलवा जारी, हैदराबाद के खिलाफ 90 रन की धमाकेदार पारी खेली

Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव का शानदार फॉर्म रणजी ट्रॉफी में भी जारी है. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 90 रनों की शानदार पारी खेली.

Surya Kumar Yadav Batting: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला व्हाइट बॉल के बाद रेड बॉल क्रिकेट में भी खूब बोल रहा है. मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे सूर्या ने हैदराबाद के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 80 गेंदों का सामना किया.

हैदराबाद के खिलाफ खूब बोला सूर्या का बल्ला
हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट में कमबैक करने वाले सूर्यकुमार यादव ने शानदार वापसी की. उन्होंने इस मुकाबले में 80 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगाया. सूर्यकुमार यादव ने इस पारी से बीसीसीआई के दरवाज अपने टेस्ट डेब्यू के लिए खटखटाया है. दरअसल, सूर्या व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं पर हैदराबाद के खिलाफ इस पारी से उन्होंने यह भी बता दिया कि वह रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी लय को बनाकर अच्छी बैटिंग कर सकते हैं.

सूर्या के फॉर्म को देखते हुए उम्मीद यही थी कि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ. अब रणजी में अपनी इस पारी के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपने सलेक्शन का दरवाजा खटखटा दिया है.  

साल 2022 में खूब चला है सूर्या का बल्ला
सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस साल खूब चला है. खासतौर पर टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने साल 2022 में 31 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 1164 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव का औसत 46.56 जबकि स्ट्राइक रेट 187.43 की रही है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने इस साल 2 शतक के अलावा 9 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है.

वह इस साल इंटरनेशनल टी20 रैंकिंग्स में नंबर-1 बल्लेबाज बने. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 इंटरनेशल में इस साल दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

PAK vs ENG: बेन स्टोक्स की कप्तानी में पूरी तरह बदली इंग्लैंड टीम, बैटिंग-बॉलिंग हर डिपार्टमेंट में किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget