एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2022: मैदान पर पुजारा और रहाणे की बीच होगा मुकाबला, कोरोना ने बदले ये नियम

Ranji Trophy 2022: BCCI कोविड-19 महामारी के बीच नौ अलग जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में 38 टीमों के बीच 17 फरवरी से रणजी ट्रॉफी के आयोजन की तैयारी कर रहा है.

Ranji Trophy 2022 Mumbai vs Saurashtra: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कोविड-19 महामारी के बीच नौ अलग जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में 38 टीमों के बीच 17 फरवरी से रणजी ट्रॉफी के आयोजन की तैयारी कर रहा है. इससे पहले सभी को पांच दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा. टीम के सदस्यों की संख्या भी 30 तक सीमित की गई है, जिसमें सहयोगी स्टाफ भी शामिल है.

बीसीसीआई ने इससे पहले घोषणा की थी कि महामारी के कारण रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो साल बाद दो चरण में किया जाएगा जो आईपीएल से पहले और बाद में होंगे. मंगलवार को बोर्ड ने नौ मेजबान संघों के लिए टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर दिशानिर्देश जारी किए. पांच पन्नों के इस दस्तावेज की प्रति में कहा गया है कि प्रत्येक टीम में अधिकतम 30 सदस्य होंगे जिसमें कम से कम 20 खिलाड़ी होंगे. टीम के साथ अधिकतम 10 सहयोगी स्टाफ हो सकते हैं.

दिशानिर्देशों के अनुसार, ‘‘20 खिलाड़ी मैच फीस के पात्र होंगे (अंतिम एकादश में शामिल खिलाड़ियों को शत प्रतिशत जबकि बाकी बचे नौ खिलाड़ियों को 50 प्रतिशत मैच फीस).’’ दिशानिर्देशों के अनुसार टीम अपने साथ दो कोविड रिजर्व खिलाड़ी रख सकती है.

गत चैंपियन सौराष्ट्र और मुंबई के बीच अहमदाबाद में होने वाले पहले दौर के मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि इसमें चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे आमने सामने होंगे. पुजारा को मंगलवार को सौराष्ट्र जबकि रहाणे को मुंबई की टीम में शामिल किया गया. खराब फॉर्म से जूझ रहे इन दोनों बल्लेबाजों की नजरें बड़ी पारी पर टिकी है और रणजी ट्रॉफी में शतक से उनके टेस्ट करियर को पटरी पर लाने में मदद मिल सकती है.

सभी टीम अपने संबंधित आयोजन स्थलों पर 10 फरवरी को पहुंचेंगी जिसके बाद खिलाड़ियों को पांच दिवसीय अनिवार्य पृथकवास से गुजरना होगा. इस दौरान दूसरे और पांचवें दिन आरपी-पीसीआर परीक्षण होंगे. टीम के पास अभ्यास के लिए 15 और 16 फरवरी को दो दिन का समय होगा.

प्री क्वार्टर फाइनल पहले चरण में 11 मार्च से खेला जाएग जो पांच दिवसीय मुकाबला होगा. अंतिम 16 के मुकाबले में हिस्सा लेने वाली टीम को चार दिवसीय पृथकवास से गुजरना होगा. रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण 30 मई से खेल जाएगा जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. दिशानिर्देशों के अनुसार प्रत्येक टीम को अपने साथ फिजिशियन को रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे कि कोविड-19 से जुड़े मामलों से निपटना जा सके.

बीसीसीआई ने मैच की मेजबानी फीस में भी इजाफा करते हुए इसे प्रति मैच दिवस एक लाख 25 हजार रुपये कर दिया है. इससे पहले पूरे मैच के लिए पांच लाख रुपये दिए जाते थे. टूर्नामेंट के लिए 32 टीम को चार टीम के आठ एलीट ग्रुप में बांटा गया है जबकि प्ले वर्ग में छह टीम होंगी.

प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला क्वालीफाई करने वाली सबसे कम रैंकिंग वाली एलीट टीम और प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम के बीच होगा. पहले चरण में 57 जबकि दूसरे चरण में सात मुकाबले होंगे. टूर्नामेंट का आयोजन राजकोट, कटक, अहमदाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली, हरियाणा, गुवाहाटी और कोलकाता में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
शुभमन गिल ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता
शुभमन गिल ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता
ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget