एक्सप्लोरर

IPL Points Table: राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, जानिए क्या है प्वॉइंट्स टेबल का हाल

RR vs PBKS: इस जीत के बाद संजू सैमसन की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. हालांकि इस जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर करेगा

IPL 2023 Playoff Race: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद संजू सैमसन की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. हालांकि, इस जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर करेगा. जबकि शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. अब राजस्थान रॉयल्स के 14 प्वॉइंट्स हो गए हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

क्या अब प्लेऑफ में पहुंच जाएगी संजू सैमसन की टीम?

अब राजस्थान रॉयल्स की टीम दुआ करेगी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस अपने मुकाबले हारे ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से हारे. अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस अपने-अपने मुकाबले जीत लेती है तो राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

प्वॉइंट्स टेबल में बाकी टीमें कहां हैं?

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है. गुजरात टाइटंस के 13 मैचों में 18 प्वॉइंट्स हैं. जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम काबिज है. चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के 15-15 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर क्रमशः आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम काबिज है. आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के 14-14 प्वॉइंट्स हैं.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें नंबर पर है. जबकि पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर है. इसके अलावा आखिरी दो स्थानों पर क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद है. कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के 12-12 प्वॉइंट्स हैं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स के 10 और सनराइजर्स हैदराबाद के 8 प्वॉइंट्स हैं.

ये भी पढ़ें-

PBKS vs RR: राजस्थान को ध्रुव जुरेल ने छक्का लगाकर दिलाई जीत, हार के साथ पंजाब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

IPL 2023: शॉन मार्श के 15 साल पुराने रिकॉर्ड क्लब में शामिल हुए यशस्वी, अर्धशतक लगाकर हासिल की उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget