एक्सप्लोरर

इंडिया रेड के विशाल स्कोर को रैना-विहारी ने दिया जवाब


इंडिया रेड के विशाल स्कोर को रैना-विहारी ने दिया जवाब

कानपुर: युवा बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत (200) और विजय गोहली (नाबाद 34) के बीच आखिरी विकेट के लिए हुई 178 रनों की साझेदारी के दम पर इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू के खिलाफ अपनी पहली पारी में 383 रन बनाए. डे-नाइट फॉर्मेट में खेली जा रही दलीप ट्रॉफी का ये दूसरा मैच है.


इंडिया रेड के 383 रनों के जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 216 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए हैं.


स्टम्प्स तक हनुमंता विहारी 86 और दीपक हुड्डा 23 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं. इंडिया ब्लू अभी भी रेड से 167 रन पीछे है.


समित गोहेल (32) के साथ पारी की शुरुआत करने आए विहारी ने अभी तक अपनी पारी में 163 गेंदों का सामना किया है और 14 चौके जड़े हैं. गोहेल 47 के कुल स्कोर पर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा का शिकार बने. मनोज तिवारी सिर्फ 20 रन ही बना सके और 86 के कुल स्कोर पर तेज गेंदबाज बासिल थंपी ने उन्हें पवेलियन भेजा.


कप्तान सुरेश रैना (52) ने विहारी का अच्छा साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए टीम के खाते में 73 रन जोड़े. 159 के कुल स्कोर पर रैना की 82 गेंदों की पारी का अंत हुआ जिसमें उन्होंने सात बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया.


विहारी ने इसके बाद हुड्डा के साथ मिलकर दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया.


इससे पहले, अपने पहले दिन के स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 291 रनों से आगे खेलने उतरी इंडिया रेड को इंद्रजीत और गोहली ने बड़े स्कोर तक पहुंचाया. टीम ने पहले दिन अपने नौ विकेट 205 रनों पर ही खो दिए थे, लेकिन इन दोनों ने टीम को ऑल आउट होने से बचाया.


दूसरे दिन इंडिया ब्लू की कोशिश रेड का एक विकेट जल्दी लेने की थी, लेकिन इन दोनों ने ऐसा नहीं होने दिया. इंद्रजीत ने खासकर इंडिया रेड के गेंदबाजों को परेशान किया. कल (बुधवार) 120 रनों पर नाबाद लौटने वाले इंद्रजीत ने गुरुवार को अकेले 80 रन अपने और टीम के खाते में जोड़े. वहीं पहले दिन 22 रनों पर नाबाद लौटने वाले गोहली ने दूसरे दिन इंद्रजीत का अच्छा साथ दिया और उन्हें स्ट्राइक देते रहे. गोहली ने अपने खाते में सिर्फ 14 रनों का इजाफा किया.


इंद्रजीत पार्ट टाइम गेंदबाज मोनज तिवारी का शिकार बने. उन्होंने अपनी पारी में 280 गेंदें खेलीं और 20 चौके सहित छह छक्के जड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget