एक्सप्लोरर

टेस्ट सीरीज में भारत की तैयारियों पर बारिश फेर सकता है पानी

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की तैयारियों को झटका लग सकता है. एकमात्र प्रैक्टिस मैच में बारिश खलल डाल सकती है जिसकी वजह से मैच को तीन दिन का किया जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन के खिलाफ एकमात्र से प्रैक्टिस मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस प्रैक्टिस मैच का फायदा उठाते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम करें.

हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन और भारत के बीच खेलने जाने वाले इस मुकाबले से पहले भारी बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार सिडनी में अगले 24-36 घंटे में भारी बारिश हो सकती है जिससे मैच सिमटकर तीन दिन का भी हो सकता या.

इस मैच को फर्स्ट क्लास का दर्जा नहीं दिया गया है जिससे भारत के सभी खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में डाआर्सी शॉर्ट को छोड़कर कोई भी जाना माना नाम नहीं है.

चार टेस्ट मैचों की यह सीरीज छह दिसंबर से एडीलेड में शुरू होगी.

भारत के लिए यह सफेद गेंद से लाल गेंद के अनुकूल खुद को ढालने का एकमात्र मौका है. इस सीरीज के बाद 2019 विश्व कप तक भारत को लगातार वनडे क्रिकेट खेलना है. इस साल यह विदेशी धरती पर आखिरी टेस्ट सीरीज भी होगी.

टी-20 सीरीज में बराबरी पर रहने के बाद भारतीय टीम ने टेस्ट मैचों के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही है.

थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने के सामने सभी प्रमुख बल्लेबाजों ने अभ्यास किया. बल्लेबाजों ने ऑफ स्पिन के खिलाफ भी खास तैयारी की है. वाशिंगटन सुंदर 29 नवंबर तक टीम को प्रैक्टिस कराने के लिये यहां मौजूद थे.

विराट कोहली ने सबसे पहले थ्रो डाउन पर प्रैक्टिस किया और फिर स्पिन नेट पर चले गए. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने लंबा प्रैक्टिस किया और कुलदीप यादव की लेग स्पिन का सामना किया. ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल और हनुमा विहारी सबसे आखिर में नेट सेशन से निकले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget