एक्सप्लोरर

पांड्या-राहुल मामले पर द्रविड़ बोले, 'प्लीज ओवररिएक्ट न करें'

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या विवाद में पहली बार भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल से जुड़े कॉफी विद करण के चैट शो के ऐपिशोड को ऑनएयर हुए दो सप्ताह हो चुके हैं. चैट शो में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम से सस्पेंड कर दिया गया.

इस वजह से दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे वापस भारत भेज दिया गया है और वनडे सीरीज में सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला और ऐसा माना जा रहा है कि यह दोनों क्रिकेटर न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम के साथ नजर नहीं आएंगे.

इस पूरे विवाद के बाद पहली बार भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राहुल द्रविड़ ने कहा है कि इस पूरे मामले में ओवररिएक्ट करने की जरूरत नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों को गाइड करने की ज़रूरत है.

द्रविड़ का मानना है कि सिस्टम की कोशिश होनी चाहिए कि इन खिलाड़ियों को शिक्षा दी जाए या काउंसलिंग की जाए. क्योंकि ये सभी खिलाड़ी एक जैसे बैकग्राउंड से नहीं आते हैं.

राहुल द्रविड़ ने अपनी बात को रखते हुए कहा, 'ऐसा नहीं है कि इससे पहले किसी खिलाड़ी कभी कोई गलती नहीं की है और ऐसा भी नहीं है कि भविष्य में कोई गलती नहीं होगी. हम कितना भी कोशिश कर लें लेकिन गलतियां हो जाती लेकिन हमें उनपर ओवररिएक्ट नहीं करना चाहिए.'

द्रविड़ का मानना है कि खिलाड़ियों को सिस्टम के तहत समय-समय पर काउंसलिंग दी जाए.

द्रविड़ ने साथ ही ये भी कहा कि 'पिछले दोनों अंडर 19 विश्वकप से पहले हमने खिलाड़ियों के साथ इस तरह की अलग-अलग बातों पर चर्चा की थी. हमने साईकोलोजिस्ट के जरिए भी खिलाड़ियों से बात की. हमने खिलाड़ियों को जिम्मेदारी के प्रति सजग होने के लिए भी वर्कशॉप की. इस तरह के लेक्चर पहले से ही एनसीए का हिस्सा हैं.'

इसके साथ ही द्रविड़ ने खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में अपने सीनियर्स से चीज़ें सीखनी चाहिएं. द्रविड़ बोले, 'मैंने अपने सीनियर्स, माता-पिता और कोचों को देखकर सीखा. वो मेरे रोल मॉडल रहे हैं. मैंने उन्हें ऑबसर्व किया और सीखा. सीखने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप ड्रेसिंग रूम में अपने सीनियर्स को ऑबजर्व कीजिए और उनसे सीखिए.'

राहुल द्रविड़ से पहले अनिल कुंबले, वीरेंदर सहवाग, मोहिंदर अमरनाथ जैसे पूर्व खिलाड़ी भी इस मामले पर बोर्ड को अपनी-अपनी सलाह दे चुके हैं.

इस शो के दौरान महिलाओं पर की गई टिप्पणी की वजह से पांड्या और राहुल ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दौरे से पहले ही बाहर हो चुके हैं, जबकि अब भी उनकी वापसी जांच पूरी होने तक लटकी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget