एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: केएल राहुल को मिला कोच राहुल द्रविड़ का साथ, संभालते रहेंगे ओपनिंग का जिम्मा

T20 World Cup 2022: केएल राहुल अभी तक वर्ल्ड कप में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. टीम मैनेजमेंट हालांकि केएल राहुल के साथ खड़ा है.

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के खराब फॉर्म की समस्या से जूझना पड़ रहा है. लेकिन टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल का बचाव किया है. राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप के बाकी बचे हुए मैचों में भी केएल राहुल कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर ओपनिंग का जिम्मा संभालते रहेंगे.

दरअसल, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि खराब फॉर्म की वजह से केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से आराम दिया जा सकता है. केएल राहुल के स्थान पर ऋषभ पंत के खेलने की संभावना थी. हालांकि टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वह खराब फॉर्म के बावजूद केएल राहुल के साथ खड़ा है.

राहुल द्रविड़ ने केएल को शानदार खिलाड़ी बताया है. टीम इंडिया के कोच ने कहा, ''केएल राहुल एक बेहतरीन खिलाड़ी है. हमें पूरा भरोसा है कि केएल राहुल मजबूत तरीके से वापसी करने में कामयाब होगा. ऑस्ट्रेलिया के हालात ओपनर्स के लिए बेहद मुश्किल चुनौती होते हैं.''

कार्तिक का भी किया बचाव

टीम इंडिया अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं कर रही है. राहुल द्रविड़ ने कहा, ''मुझे और रोहित शर्मा को इस बारे में कोई भी डाउट नहीं है कि ओपनिंग का जिम्मा कौन संभालेगा. केएल राहुल बड़ा प्रभाव छोड़ते हैं इसलिए हम इस बारे में कुछ नहीं सोच रहे हैं.''

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी अब तक टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. राहुल द्रविड़ ने दिनेश कार्तिक का भी समर्थन किया है. द्रविड़ ने कहा, ''दिनेश कार्तिक बेहद मुश्किल पोजिशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. हमें ऐसे खिलाड़ियों का साथ देने की जरूरत है.''

बता दें कि दिनेश कार्तिक कमर के दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं. दो नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में दिनेश कार्तिक के स्थान पर ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.

IND vs BAN: टी20 क्रिकेट में 11 बार हुई भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, जानें 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget