एक्सप्लोरर

एमएस धोनी की मदद से टीम इंडिया तक पहुंचे राहुल चहर

राहुल चहर के पिता देशराज चहर ने कहा कि एमएस धोनी की मदद से टीम इंडिया तक पहुंचा उनका बेटा

अगस्त महीने से शुरु होने जा रही भारत-वेस्टइंडीज़ सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. एमएस धोनी को टीम से बाहर रखने और विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी के अलावा चहर ब्रदर्स के चयन पर भी सभी का ध्यान गया. दीपक चहर के बाद अब राहुल चहर को भी टीम इंडिया की टी20 टीम में चुन लिया गया है. राहुल चहर लेग ब्रेक स्पिनर हैं और वो अब टीम इंडिया के लिए अपना कमाल दिखाएंगे. टीम में चहर के चयन के बाद उनके घर में खुशी की लहर है और राहुल चहर के पिता देशराज चहर ने एमएस धोनी को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि उन्होंने 2017 से ही राहुल की काफी मदद की है. राहुल के पिता देश राज ने कहा कि दो बेटों का राष्ट्रीय टीम में चयन होना उनके लिए बहुत खास समय है. देशराज ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, ''धोनी ने 2017 से ही राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस के समय से ही राहुल की काफी मदद की है.'' उन्होंने कहा, "राहुल ने मुझसे कहा कि धोनी सर ने पुणे के साथ उसके समय के दौरान उसकी काफी मदद की और मुझे लगता है कि वो हमेशा मेरे बेटे की मदद के लिए तैयार रहेंगे." आपको बता दें कि पहली बार भारतीय टीम में आए राहुल चहर पहले एमएस धोनी की राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम का हिस्सा थे. जबकि इस सीज़न में वो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे. मौजूदा समय में टीम इंडिया के सीनियर चहर यानि दीपक चहर आईपीएल में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं राहुल चहर के पिता देशराज ने कहा, "हर बच्चा, जो गेंद या बल्ला उठाता है वह भारत के लिए खेलना चाहता है. लेकिन हमारे दो बच्चे राष्ट्रीय टीम में हैं. इससे अच्छा और क्या हो सकता है? राहुल को जैसे ही उसके चयन के बारे में पता चला उसने मुझे बुलाया. वेस्टइंडीज में अभी भी रात थी. उन्होंने कहा कि वह पूरी रात सो नहीं सकते थे क्योंकि वह टीम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे." राज ने कहा, "बाकी टीम के साथ उन्होंने भी ट्रायल्स दिया था, लेकिन वह बाहर हो गया था. हालांकि मुंबई इंडियंस में ट्रायल जारी था और यह उनके लिए महत्वपूर्ण था. मैं उन्हें मजबूर नहीं करना चाहता था लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित कर दिया और वह मुंबई इंडियंस के लिए चुन लिए गए."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget