एक्सप्लोरर

सबसे तेज़ 300 विकेट लेने का WORLD RECORD बनाकर अश्विन ने विराट को कहा थैंक्स

भारत ने श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत का झंडा गाड़ने के साथ ही अश्विन ने बड़ा कमाल किया है. उसके इस कमाल पर क्रिकेट प्रेमियों का नाज़ करना लाजमी है. क्रिकेट के इतिहास में अश्विन ने रिकार्ड का एक ऐसा नया अध्याय जोड़ा जो किसी भी क्रिकेटर के लिए गर्व की बात है.

नई दिल्ली/नागपुर: भारत ने श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत का झंडा गाड़ने के साथ ही अश्विन ने बड़ा कमाल किया है. उसके इस कमाल पर क्रिकेट प्रेमियों का नाज़ करना लाजमी है. क्रिकेट के इतिहास में अश्विन ने रिकार्ड का एक ऐसा नया अध्याय जोड़ा जो किसी भी क्रिकेटर के लिए गर्व की बात है.

अश्विन ने सबसे तेज़ 300 विकेट लेने का नया विश्व रिकार्ड बनाया है. अश्विन ने ये कीर्तिमान अपने 54वें टेस्ट में किया है. इस नए विश्व रिकार्ड के साथ ही उन्होंने सबसे तेज़ 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़ दिया है. आस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज लिली ने 1981 में 56 टेस्ट मैचों में यह रिकार्ड बनाया था. इसके 36 साल बाद अश्विन ने यह रिकार्ड तोड़ा. अश्विन ने इस कड़ी में कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (58 टेस्ट), रिचर्ड हैडली , मैल्कम मार्शल और डेल स्टेन (61 टेस्ट) इनमें शामिल है.

इस रिकार्ड के साथ ही अश्विन भारत के ऐसे पांचवें गेंदबाज़ बन गए हैं जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

उनसे अधिक विकेट अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417) और जहीर खान (311) ने लिये हैं.

बिशन सिंह बेदी (266), भगवत चंद्रशेखर (242) और ईरापल्ली प्रसन्ना (189) की मशहूर तिकड़ी तो काफी पीछे है.

मैच के बाद अश्विन ने कहा,‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि 300 से दुगुने विकेट ले सकूं। अभी मैने 50 टेस्ट ही खेले हैं. स्पिन गेंदबाजी आसान नहीं है. हमने कई ओवर फेंके और ब्रेक का भी मुझे फायदा मिला. अब मैं तरोताजा महसूस कर रहा हूं.’’

उन्होंने कहा,‘‘कैरम बॉल बेहतरीन गेंद है और पिछले 24 महीने में मैने ज्यादा नहीं फेंकी. मैने इस पर काफी मेहनत की है. मेरा ब्रेक थोड़ा लंबा रहा लेकिन वोर्सेस्टर में मैने अच्छा प्रदर्शन किया और कई नयी चीजें सीखी. इससे संयम भी बढ़ा है जब विकेट जल्दी नहीं मिल रहे हों.’’

मैच के तुरंत बाद अश्विन ने एक ट्वीट कर विराट कोहली को भी थैंक्स कहा.

श्विन का 300वां शिकार लाहिरू गामेगे थे जिन्हें उन्होंने दूसरा पर आउट किया. उनका औसत 25.15 रन प्रति विकेट रहा है.

खास बात ये है कि बीते तीन साल से लगातार अश्विन के विकेट लेने का औसत 50 विकेट से ज्यादा है. विश्व में ऐसा रिकार्ड सिर्फ दो ही खिलाड़ी के नाम हैं, मुरलीधरन और शेनवॉर्न.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget