एक्सप्लोरर

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की उठ रही मांग पर क्यों भड़के आर अश्विन, कहा-आखिर इतनी जल्दी क्या है

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक आतिशी पारी खेली थी. इस पारी के बाद से उन्हें भारतीय टीम में जल्द से जल्द लाने की मांग उठने लगी है.

R. Ashwin Gave Statement Regarding Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंद पर शतक जड़कर दुनिया भर में सनसनी मचा दी थी. इस शतकीय पारी को खेलने के बाद वैभव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है. वैसे ही आईपीएल के 19वें सीजन से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की आतिशी पारी खेली थी. अब आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में सिर्फ 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इसके बाद से उन्हें  भारतीय टीम में लाने की मांग उठने लगी है. हालांकि, भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इस मांग को लेकर बयान देते हुए कहा कि आखिर इतनी जल्दी क्या है?

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी को लेने की उठ रही है मांग

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद से वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की मांग तेज होने लगी है. ये मांग सिर्फ क्रिकेट फैंस की तरफ से ही नहीं, बल्कि अब तो देश-विदेश के दिग्गज और पूर्व क्रिकेटरों की ओर से भी होने लगी है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अब अगले पड़ाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने क्रिकबज इस बारे में बात करते हुए कहा कि अगर मैं भारतीय क्रिकेट में होता, तो वैभव को इस साल इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में जरूर शामिल करता. भले ही उन्हें हर मैच नहीं खिलता, लेकिन जरूर लेकर जाता.

इसी तरह पूर्व भारतीय महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले और पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस पक्ष में हैं. इन दोनों दिग्गजों का मानना है कि अगर वैभव इसी तरह का प्रदर्शन करते रहते हैं टीम इंडिया में लिया जाना चाहिए.

 वैभव को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग पर अश्विन ने दिया बयान

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इंटरनेशनल डेब्यू का टारगेट सेट किए जाने से वैभव सूर्यवंशी के ऊपर दबाव बनेगा, जिसकी जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘उसे इस तरह का टारगेट मत दीजिए. वो अभी बालिग तक नहीं हुआ है, वो अभी बच्चा है. अगर एमएस धोनी 45 की उम्र तक क्रिकेट खेल रहे हैं तो वैभव अगर 40 तक भी खेलेगा तो उसके पास अभी ढाई दशक का क्रिकेट बचा हुआ है. उसे अकेले छोड़ दीजिए, वो सही समय पर खुद ब खुद टीम में आ जाएगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो आखिरकार खेलेगा, लेकिन कब खेलेगा? उसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए. हम हमेशा जल्दबाजी में क्यों रहते हैं?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget