एक्सप्लोरर

VIDEO: आजम खान को लगी थी भूख, मैच के बाद बोले- 'मैदान पर जो कुछ मिला सब खा लिया'

PSL 2023: इस्लामाबाद यूनाइटेड के बैटर आजम खान पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में धमाल मचा रहे हैं. वह इस लीग में अब तक 166 रन बना चुके हैं.

Pakistan Super League 2023: पाकिस्तान सुपर लीग का आठवां सीजन जारी है. पीएसएल 2023 में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं. लीग के मौजूदा सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड के बैटर आजम खान चर्चा का विषय बने हुए हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग में धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं. 24 फरवरी को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए 42 गेंद पर 97 रन की पारी खेली. वहीं मैच के बाद उनकी फिटनेस के बारे में उनसे सवाल पूछा गया. इस दौरान उन्होंने शानदार जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी.

आजम खान ने शानदार जवाब

आजम खान अपने मोटापे को लेकर चर्चा में रहते हैं. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद उन्होंने अपने आलोचकों की इशारे में जवाब देकर बोलती बंद कर दी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान उन्होंने कहा, 'देखिए आज मैं घर से कुछ खाकर नहीं आया था. इसलिए जो कुछ मुझे मैदान पर मिला सब खा लिया'. आजम खान दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटरों में से एक हैं. उनका वजन 110 किलो है. एक समय आजम का वजन 140 किलो हो गया था. लेकिन उन्होंने फिटनेस पर काम किया और 30 किलो वजन कम करने में सफल रहे. 

पीएसएल में मचा रहे धमाल

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान के बेटे आजम खान इन दिनों पीएलएस में धमाल मचा रहे हैं. वह इस सीजन में पीएसएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर हैं. आजम पाकिस्तान सुपर लीग में अब तक 90 गेंद पर 166 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.44 का रहा है. 24 फरवरी को क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ खेली गई उनकी पारी खास रही. इस मुकाबले में उन्होंने 42 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्कों के जरिए 97 रन बनाए थे. आजम खान इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का हिस्सा हैं. मौजूदा समय में इस्लामाबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है. 

यह भी पढ़ें:

Women's T20 WC: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकती है साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी, जानिए कितने रन की कर चुकी है साझेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget