एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड XI के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने इंडिया ए की तरफ से खेली दमदार 150 रनों की पारी

इंडिया-ए से मिले 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड अंतिम एकादश की टीम जैक बॉयले के 130 रनों के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई.

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (150) के शानदार शतकीय पारी की मदद से इंडिया-ए ने रविवार को यहां खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में मेजबान न्यूजीलैंड अंतिम एकादश को 12 रनों से हरा दिया. इंडिया-ए की यह लगातार दूसरी जीत है. इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 372 रन का स्कोर बनाया और फिर न्यूजीलैंड अंतिम एकादश को निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 360 रन पर रोक दिया. इंडिया-ए से मिले 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड अंतिम एकादश की टीम जैक बॉयले के 130 रनों के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई. बॉयले ने 130 गेंदों पर 17 चौके लगाए. उनके अलावा फिन एलेन ने 87, डेन क्लीवर ने नाबाद 44, कप्तान डेरील मिशेल ने 41 और सीन सोलिया ने 18 रनों का योगदान दिया. इंडिया-ए की ओर से ईशान पोरेल और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, इंडिया-ए ने 372 रनों का विशाल स्कोर बनाया. मेहमान टीम के लिए शॉ ने केवल 100 गेंदों पर ही 22 चौके और दो छक्के लगाए. शॉ ने इस शतक के साथ ही भारतीय टीम के लिए अपना दावा ठोक दिया है. शॉ के अलावा विजय शंकर ने 58, मयंक अग्रवाल ने 32, क्रुणाल पांड्या ने 32, सूर्यकुमार यादव ने 26 और कप्तान शुभमन गिल ने 24 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड अंतिम एकादश के लिए कप्तान डेरील मिशेल ने तीन और जैक गिब्सन तथा एंड्रयू हेजलडाइन ने दो-दो और हेनरी शिल्पी तथा सीन सोलिया ने एक-एक विकेट लिया. इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच अब 22 जनवरी से तीन अनाधिकारिक वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमें 30 जनवरी से दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच भी खेलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget