एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार का क्वारंटीन पीरियड पूरा, टीम के साथ जुड़ने पर आया अपडेट

IND Vs ENG: पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड में अपनी क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है. टीम के साथ जुड़ने के बाद इनमें से किसी एक खिलाड़ी के तीसरे टेस्ट में खेलने की संभावना बढ़ गई है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया अपने चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से परेशान है. लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम को तीसरे टेस्ट से पहले बड़ी राहत मिली है. चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट बनकर इंग्लैंड पहुंचे पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव लॉर्ड्स में टीम के साथ जुड़ गए हैं. सूर्याकुमार यादव और पृथ्वी शॉ अब सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बयान जारी कर पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव के टीम के साथ जुड़ने की जानकारी दी. बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा, ''पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार ने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है और वे लॉर्ड्स में टीम के साथ जुड़ गए हैं."

शॉ और सूर्यकुमार को ओपनर शुभमन गिल, तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था. शॉ और सूर्यकुमार पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले इंग्लैंड रवाना हुए थे. इंग्लैंड में हालांकि कोविड 19 को लेकर कड़े प्रोटोकॉल होने के चलते सूर्याकुमार और पृथ्वी शॉ को करीब 10 दिन तक क्वारंटीन रहना पड़ा.

टीम मैनेजमेंट की ओर से हुई थी मांग

अगर मध्यक्रम लगातार विफल रहता है तो इन दो बल्लेबाजों में से किसी एक को मौका मिल सकता है. नंबर-3 के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और नंबर-5 के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लगातार स्कोर करने में फेल रहे हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भी शामिल है. पुजारा तीन टेस्ट में विफल रहे हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रहा है.

सूर्याकुमार और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड बुलाने का फैसला टीम मैनेजमेंट की ओर से लिया गया था. कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने सिलेक्टर्स के सामने पृथ्वी शॉ और सूर्याकुमार यादव का नाम भेजा था. इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ही सूर्याकुमार बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, जबकि पृथ्वी शॉ ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद शानदार वापसी की है. 

IND Vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की जोरदार वापसी, बेहद ही रोमांचक स्थिति में पहुंचा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget