एक्सप्लोरर

दो मैचों में छह विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा बोले- मुझे नई गेंद से प्रदर्शन सुधारने की जरूरत

25 साल के प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मैं बेहतर शुरुआत करना चाहूंगा. मैं नई गेंद से गेंदबाजी करने के मामले में सुधार करना चाहूंगा. मेरे खिलाफ जो रन बने वे खराब गेंद पर बने. ऐसे में मैं वापस जाकर उन पहलुओं पर काम करूंगा.’’

अपनी गति और उछाल से सभी को प्रभावित करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने स्वीकार किया कि उन्हें नई गेंद के साथ अधिक किफायती बनने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. इंग्लैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में प्रसिद्ध पुरानी गेंद से विकेट झटकने में सफल रहे, लेकिन शुरुआती ओवरों में नई गेंद से उनके खिलाफ आसानी से रन बने.

25 साल के प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम की छह विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मैं बेहतर शुरुआत करना चाहूंगा. मैं नई गेंद से गेंदबाजी करने के मामले में सुधार करना चाहूंगा. मेरे खिलाफ जो रन बने वे खराब गेंद पर बने. ऐसे में मैं वापस जाकर उन पहलुओं पर काम करूंगा.’’

शुक्रवार को दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों का खराब दिन रहा था. कृष्णा ने कहा कि जॉनी बेयरस्टॉ और बेन स्टोक्स जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसमें गेंदबाज शायद ही कुछ कर सकते थे. उन्होंने कहा, ‘‘हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे, मैं इस फैक्ट से इनकार नहीं कर रहा हूं लेकिन हमें उनके खेलने के तरीके को श्रेय देना होगा. यह काफी आक्रामक बल्लेबाजी थी, हमारे खिलाफ काफी बुरा हुआ.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आज के दौर में सीमित ओवरों के क्रिकेट में ऐसा ही होता है. सिर्फ चार क्षेत्ररक्षक 11वें से 40वें ओवर तक 30 गज की घेरा के बाहर रहते है, ऐसे में यह होना ही है. इसमें कोई शक नहीं कि यह बल्लेबाजी करने के लिए बहुत अच्छा विकेट था. स्कोर खुद ही यह बयां करते हैं. हमने 330 रन बनाए और उन्होंने 44 वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी से सबकुछ पता चलता है. यह एक सपाट पिच थी. यह पिच गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण थी.’’

बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज़ किया है. वह इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने दो मैचों में कुल छह विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: विराट कोहली बोले- जिंदगी में कभी शतक के लिए नहीं खेला, मेरे लिए टीम की जीत महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget