पोंटिंग के ड्रीम टीम में सिर्फ एक भारतीय
पोंटिंग के ड्रीम टीम में सिर्फ एक भारतीय


नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने ऑल टाइम प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है. पोंटिंग ने अपने ऑल टाइम XI में क्रिकेट जगत के तमाम बड़े दिग्गजों को जगह दी है. पोंटिंग ने टीम में टीम उन खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनके खिलाफ या जिनके साथ खेलें हों
हैरानी की बात यह है कि पोंटिंग ने टीम इंडिया से केवल एक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है वहीं पोंटिंग ने अपने टीम में पांच हमवतन खिलाड़ियों को जगह दी है जिसमें मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न और ग्लेन मैक्ग्रा शामिल है.
पोंटिंग ने ओपनिंग के लिए विस्टफोट बल्लेबाज रहे मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर को टीम जगह दी जो बेहद चौंकाने वाला है. एक समय में मैथ्यू हेडन और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी थी.
पोंटिंग ने तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रिकी ऑलराउंडर जैक कालिस को टीम में रखा है. जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को चौथे स्थान पर जगह दी है.
पांचवे और छठे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रयान लारा और श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा रखा है. वहीं एडम गिलक्रिस्ट को सातवें नंबर रखा गया.
गेंदबाजी विभाग में पोंटिंग ने स्पिन के जादूगर शेन वार्न के साथ पाकिस्तान पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम, वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस और ग्लेन मैक्ग्रा को को अपने टीम रखा है.
Source: IOCL


















