एक्सप्लोरर

रिषभ पंत को अकेला छोड़ दें और उन्हें खुलकर खेलने दें: रोहित शर्मा

हालिया दौर में ऋषभ पंत की काफी आलोचना हुई है, खासकर तब से जब से उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में लिटन दास को स्टम्पिंग करने का मौका गंवाया है.

भारत और बांग्लादेश के बीच कल नागपुर में तीसरा टी20 मैच खेला जाना है. इस दौरान दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं. क्योंकि कल का मैच जो भी जीतेगा वो सीधे सीरीज पर कब्जा करेगा. भारत के लिए पहले मैच में जहां कई कमजोरियां नजर आई तो वहीं दूसरे मैच में इन सभी कमजोरियों को रोहित शर्मा ने अपनी पारी से ढक दिया. हालांकि इन सब चीजों के दौरान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत सूर्खियों में छाए रहे. हालिया दौर में ऋषभ पंत की काफी आलोचना हुई है, खासकर तब से जब से उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में लिटन दास को स्टम्पिंग करने का मौका गंवाया है. इस सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने हालांकि पंत का साथ दिया है. रोहित चाहते हैं कि पंत के प्रशंसक और मीडिया युवा खिलाड़ी को राहत की सांस लेने दें. रोहित ने यहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 मैच से पहले कहा, "आप जानते हैं कि पंत को लेकर काफी तरह की बातें चल रही हैं, हर मिनट. मुझे लगता है कि वह जो चाहते हैं, उसे करने की स्वंत्रता उन्हें देनी चाहिए. मैं सभी से विनती करता हूं कि वह पंत से अपना ध्यान कुछ दिनों के लिए हटा लें." उन्होंने कहा, "वह निडर खिलाड़ी हैं और हम (टीम प्रबंधन) उन्हें स्वतंत्रता देना चाहते हैं. अगर आप कुछ दिनों के लिए उन पर से ध्यान हटा लोगे तो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की स्वतंत्रता मिलेगी." कप्तान ने कहा कि पंत युवा हैं और उन्हें अपने आप को जाहिर करने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, "वह 22 साल के युवा हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना नाम कमाना चाहते हैं. वह मैदान पर जो भी करते हैं लोग बाग उसके बारे में बात करना शुरू कर देते हैं. यह सही नहीं है. मुझे लगता है कि हमें उन्हें उनकी क्रिकेट खेलने देनी चाहिए जो वे भी चाहते हैं." रोहित साथ ही चाहते हैं कि पंत की खराब चीजों के अलावा वह जो अच्छा कर रहे हैं उस पर भी ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा, "वह जब अच्छा करें तो उस पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए न कि सिर्फ उनके द्वारा की जाने वाली खराब चीजों पर. वह सीख रहे हैं. ऐसा भी समय आया है, जब उन्होंने अच्छा किया है. वह वही करने की कोशिश कर रहे हैं जो टीम प्रबंधन चाहता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget