एक्सप्लोरर

'तेरे बेटे के साथ खेलूंगा', पीयूष चावला का बुढ़ापे में भी क्रिकेट खेलने का है प्लान; इस प्लेयर का कर दिया मुंह बंद

Piyush Chawla: पीयूष चावला ने करीब 18 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. अब उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है.

Piyush Chawla : भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का वायरल इंटरव्यू पूरे भारतवर्ष में चर्चा का विषय बना हुआ है. चावला ने 2006 में महज 17 साल की उम्र में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर लिया था. इस कारण जब पता चलता है कि उनकी उम्र अभी 35 साल है, इसलिए काफी लोग चौंक उठते हैं. वो पिछले 2 दशकों से भी ज्यादा समय से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अब रिटायरमेंट को लेकर उनका पृथ्वी शॉ को दिया गया जवाब सुर्खियों में बना हुआ है.

दरअसल यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा ने पीयूष चावला से पूछा था कि पहले वो रिटायर होंगे या एमएस धोनी. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि धोनी पहले रिटायर होंगे. चावला ने पृथ्वी शॉ के साथ हुई एक वार्ता को याद करते हुए बताया, "कुछ समय पहले पृथ्वी शॉ ने मुझसे कहा था, 'पीयूष चावला भाई बस करो यार अब.' मैंने कहा कि में सचिन पाजी के साथ खेल चुका हूं और अब उनके बेटे के साथ खेल रहा हूं. मैं अब तुम्हारे साथ खेल रहा हूं और फिर तुम्हारे बेटे के साथ खेलकर मैं रिटायर हो जाऊंगा."

तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके थे पीयूष चावला

सचिन तेंदुलकर साल 1989 में भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले प्लेयर बने थे. उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. वहीं पीयूष चावला ने मार्च 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए डेब्यू किया था. उस समय पीयूष की उम्र 17 साल 75 दिन थी और वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे.

एमएस धोनी ने बताई रिटायर होने की स्ट्रेटजी

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी कुछ समय पहले यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा को इंटरव्यू दिया था. शमी ने तब खुलासा किया कि एक बार उन्होंने एमएस धोनी से सवाल पूछा था कि एक खिलाड़ी को कब रिटायर होना चाहिए. शमी के अनुसार एमएस धोनी ने उनसे कहा, "एक पहलू ये है कि जब आप खुद बोर होने लगे या फिर लगे कि लात पड़ने वाली है." लाट पड़ने से धोनी का अर्थ था कि जब कोई खिलाड़ी टीम से बाहर होने वाला हो.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: 45 मिनट तक बैटिंग और फिर ब्रेक, जानें कोहली का चेन्नई में पहले दिन क्या रहा शेड्यूल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget