एक्सप्लोरर

Phil Simmons: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर विंडीज फैंस से मांगी माफी, हेड कोच पद भी छोड़ेंगे

West Indies Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विंडीज टीम पहले ही राउंड में बाहर हो चुकी है. टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच फिल सिमंस ने अपना पद छोड़ने का एलान किया है.

West Indies head coach Phil Simmons: वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस (Phil Simmons) जल्द ही अपना पद छोड़ देंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने यह फैसला किया है. इस साल नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज विंडीज टीम के साथ बतौर कोच उनकी आखिरी सीरीज होगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज की टीम सुपर-12 में जगह नहीं बना पाई. फर्स्ट राउंड में ही उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ा. विंडीज टीम को यहां स्कॉटलैंड और आयरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी. स्कॉटलैंड ने जहां विंडीज को 42 रन से मात दी थी, वहीं आयरलैंड ने उसे 9 विकेट से हराया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी विंडीज टीम बमुश्किल जीत दर्ज कर सकी थी.

विंडीज कोच ने फैंस से मांगी माफी
वेस्टइंडीज टीम के इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद कोच फिल सिमंस ने कहा, 'मैं यह स्वीकार करता हूं कि इस प्रदर्शन से केवल टीम ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र को ठेस पहुंची है. यह बहुत ही निराशाजनक और दिल दुखाने वाला प्रदर्शन था. हम अच्छा नहीं खेले और अब हम इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है. हम केवल इसे बाहर से देख सकते हैं. इसके लिए मैं विंडीज फैंस से माफी मांगता हूं.'

'ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद कोच पद छोड़ दूंगा'
कोच पद से हटने का एलान करते हुए फिल सिमंस ने कहा, 'यह एक ऐसा कदम है जिस पर मैं कुछ समय से विचार कर रहा था और अब यह सार्वजनिक करने का समय है. मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी में वेस्टइंडीज के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ दूंगा. फिलहाल, मेरा फोकस इसी टेस्ट सीरीज पर है. मैं अपनी पूरी ऊर्जा अपनी टेस्ट टीम को बेहतर करने पर लगाऊंगा.'

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: नीदरलैंड्स से होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें लाइव

Watch: अर्शदीप और भूवी की दमदार स्विंग से लेकर विराट की यादगार पारी तक, 5 मिनट के वीडियो में देखें पूरा भारत-पाक मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget