एक्सप्लोरर

World Cup 2019: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले छलका राशिद खान का दर्द

विश्व कप 2019 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले राशिद ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा है कि लोग दस अच्छे दिन भूल जाते हैं और एक बुरे दिन को आसानी से याद रखते हैं.

टी-20 फॉर्मेट के नंबर एक गेंदबाज राशिद खान इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप क्रिकेट में  अबतक पूरी तरह से फीके नजर आए हैं. राशिद खान अबतक खेले गए अपने पांच मैचों में से सिर्फ तीन विकेट ही ले पाए हैं.

हालांकि इस खराब प्रदर्शन से राशिद खान भी दुखी हैं और भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब दिया है.

राशिद खान ने कहा है कहा कि, ‘‘लोग दस अच्छे दिन भूल जाते हैं और एक बुरे दिन को आसानी से याद रखते हैं.’’

आलोचना की हद यह रही कि आइसलैंड क्रिकेट ने भी मजाकिया ट्वीट किया. आइसलैंड अभी क्रिकेट में नौसिखिया है.

कई मैच विजेता प्रदर्शन करने के लिये प्रशंसा पाने वाले राशिद ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ ओवर में 110 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. यह दुनिया के शीर्ष स्पिनर के लिये नया अनुभव था.

राशिद ने भारत के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘‘मैं इस मैच के बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं. लोग दस अच्छे दिन भूल जाते हैं और एक बुरे दिन को आसानी से याद रखते हैं. उन्हें वह याद करना अच्छा नहीं लगता जो राशिद ने पिछले दस दिन किया था.’’

राशिद अभी वनडे में विश्व में तीसरे नंबर के गेंदबाज जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस मैच में की गयी गलतियों पर ध्यान देकर आगामी मैचों में उनमें सुधार करने पर ध्यान दूंगा. आलोचना के बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं. मुझे चीजों को आसान बनाये रखना होगा. ’’

राशिद से पूछा गया कि क्या कप्तान गुलबदीन नायब के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं क्योंकि उन्होंने कप्तानी में बदलाव पर नाराजगी जतायी थी, उन्होंने कहा, ‘‘मैं न तो गुलबदीन के लिये खेलता हूं और ना ही क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के लिये, मैं अफगानिस्तान के लिये खेलता हूं. ’’

राशिद और अफगानिस्तान के एक अन्य सुपरस्टार मोहम्मद नबी ने विश्व कप के लिये अशगर अफगान की जगह गुलबदीन को कप्तान बनाये जाने पर आपत्ति जतायी थी जो कि देश के क्रिकेट बोर्ड को अच्छा नहीं लगा था.

अफगानिस्तान को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा जिससे साजिश जैसी बातें भी सामने आने लगी हैं और इनमें राशिद का गुलबदीन के साथ कड़वे रिश्ते भी शामिल हैं. इससे इस स्पिनर के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा है और उन्होंने विश्व कप में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया.

राशिद ने कहा, ‘‘गुलबदीन के साथ मेरे रिश्ते खराब नहीं हैं. मैं उसे भी उतना ही सहयोग देता हूं जैसे अशगर के कप्तान रहते हुए उसे देता था. अगर मैं अशगर को मैदान पर 50 प्रतिशत सहयोग देता था तो गुलबदीन के साथ मेरा 100 प्रतिशत सहयोग है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड पहुंचने के बाद किसी ने भी इस मसले पर बात नहीं की. मुझे लगता है कि मीडिया में इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया. हमारे कुछ खिलाड़ी पिछले 15-16 साल से साथ में खेल रहे हैं. इसलिए अगर एक दशक से भी अधिक समय कुछ नहीं बदला तो फिर एक या दो दिन में क्या बदल सकता है. ’’

लेकिन जब राशिद से कप्तानी में बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं न तो गुलबदीन के लिये खेलता हूं और ना ही क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के लिये, मैं अपने ध्वज, अफगानिस्तान के लिये खेलता हूं. मैं अपनी भूमिका जानता हूं और मैं अपना काम आगे भी करता रहूंगा. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा और नबी का ट्वीट अशगर के समर्थन में नहीं था. हमने अफगानिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिये आवाज उठायी थी. ’’a

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget