एक्सप्लोरर

भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, शर्मिंदगी में PCB ने अपने ही डायरेक्टर को किया निलंबित

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच में 'हैंडशेक विवाद' गरमाता जा रहा है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया है.

भारत-पाकिस्तान मैच में 'हैंडशेक विवाद' गरमाता जा रहा है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आरोप है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में हाथ मिलाने वाले विवाद पर कोई कार्यवाई नहीं की है. पाकिस्तानी बोर्ड ने सोमवार को भारत-पाकिस्तान मुकाबले के मैच रेफरी रहे एंडी पायक्रॉफ्ट पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने सलमान आगा से कहा था कि वो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से टॉस के समय हाथ ना मिलाएं.

भारतीय टीम द्वारा हाथ ना मिलाने और मैच रेफरी के आचरण पर औपचारिक प्रतिक्रिया देने में देरी कीव अजह से उस्मान वाहला को निलंबित किया गया है. पीसीबी ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) में दर्ज की शिकायत में ICC और MCC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप की मैच रेफरी पेनल लिस्ट से तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग की थी.

इंतजार करती रही पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम ने 7 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली थी. कप्तान सूर्यकुमार ने सिक्स लगाकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की. इसके बाद सूर्यकुमार यादाव और शिवम दुबे पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाए बिना ड्रेसिंग रूम में चले गए थे.

पाक टीम मैदान पर इंतजार कर रही थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर्स ड्रेसिंग रूम में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया. ऐसा लगा जैसे पाकिस्तान टीम इस घटना पर शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे, शायद इसी कारण पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं आए.

अब यह भी देखने योग्य बात होगी कि PCB इसपर क्या फैसला लेता है, क्योंकि दोनों टीम सुपर-4 में पहुंच जाती हैं तो फिर से विवाद खड़ा हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Fact Check: भारत विरोधी शाहिद अफरीदी के साथ दिखे जय शाह, संग बैठकर देखा भारत-पाक मैच? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget