एक्सप्लोरर

मानहानि मामले में फंसे शोएब अख्तर, विवादित बयान पर PCB के कानूनी सलाहकार ने किया केस

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उमर अकमल पर लगे 3 साल के प्रतिबंध को ज्यादा बताया था और PCB के कानूनी सलाहकार तजफ्फुल रिजवी के खिलाफ विवादित बयान दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अक्सर खुलकर अपनी बातें रखने के लिए जाने जाते हैं. खास तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर वह क्रिकेट से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं. कई बार उनके बयानों से विवाद भी होता रहा है और इस बार एक बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कानूनी सलाहकार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

शोएब अख्तर ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल पर पीसीबी की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के बारे में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी को लेकर विवादास्पद बयान दिया था.

अख्तर के इस बयान के जवाब में अब रिजवी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है. पीसीबी ने एक बयान में बताया कि रिजवी ने अख्तर के खिलाफ मानहानि के साथ ही आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया है. वहीं फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास भी साइबर क्राइम के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि वह अख्तर द्वारा उपयोग किए गए शब्दों से निराश है. पीसीबी ने कहा, "पीसीबी अख्तर द्वारा सामाजिक तौर पर पीसीबी के कानूनी विभाग और उसके सलाहकार के खिलाफ उपयोग में लिए गए शब्दों से निराश है. अख्तर द्वारा जिस भाषा का उपयोग किया गया है, वह गलत और अपमानजनक है और सभ्य समाज में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता."

बताया था दो टके का वकील

अख्तर अपने यूट्यूब चैनल पर उमर अकमल पर पीसीबी द्वारा लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को लेकर बात कर रहे थे. अख्तर ने रिजवी का मजाक बनाया और उनके कानूनी अनुभव पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों और पीसीबी के बीच समस्याएं पैदा की हैं.

अख्तर ने कहा था, “दो टके के वकीलों को कोई नहीं जानता. फजल रिजवी पैस बनाता है, केस उलझाता है और फिर हार जाता है.” शोएब ने साथ ही उमर अकमल पर लगे 3 साल के प्रतिबंध को भी ज्यादा बताया.

ये भी पढ़ें

शोएब अख्तर का दावा- सहवाग से बेहतर थे नजीर, लेकिन नहीं था वीरू जैसा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget