एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: पाकिस्तान भेजने से पहले एसीसी सदस्य देश लेंगे अपनी सरकार की अनुमति! पीसीबी ने रिपोर्ट का किया खंडन

Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि एसीसी मीटिंग के दौरान किसी भी सदस्य देश ने पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने से पहले सरकार की अनुमति का मुद्दा नहीं उठाया था.

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर चल रहे विवाद की स्थिति पूरी तरह से अभी तक साफ नहीं हो सकी है. इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी का अधिकार वैसे तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वह भारतीय टीम को पाकिस्तान में खेलने नहीं भेजेगा.

ऐसे में एशिया कप के आयोजन को लेकर कुछ भी साफ ना होने की वजह से रिपोर्ट्स के अनुसार अब इस पर फैसला मार्च महीने में लिया जाएगा. वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप में हिस्सा लेने वाले देश पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने से पहले सरकार की अनुमित के बाद ही कुछ फैसला लेंगी.

इन रिपोर्ट्स को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब अपनी तरफ से नाराजगी जताते हुए कहा कि एसीसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में ऐसी कोई भी चर्चा नहीं हुई. पीसीबी ने अपनी तरफ से जारी एक बयान में कहा कि किसी भी बोर्ड के सदस्य की तरफ से ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं उठाया गया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में एशिया कप में खेलने के लिए अपनी टीम भेजने से पहले सरकार की अनुमति की बात कही.

पीसीबी की तरफ से जारी बयान में उन्होंने कहा कि क्रिकइंफो की एक स्टोरी यह बताया गया कि एशिया में खेलने हिस्सा लेने से पहले एसीसी टीम के सदस्य अपनी सरकार से अनुमति लेंगे कि उन्हें अपनी टीम पाकिस्तान खेलने के लिए भेजना है या नहीं. पीसीबी यह साफ कर देना चाहती है कि मीटिंग में इस तरह का कोई विषय नहीं उठाया गया. श्रीलंका ने साल 2017 और 2019 में ही पाकिस्तान का दौरा किया है वहीं बांग्लादेश भी साल 2020 में पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है.

इसके अलावा साल 2023-2027 तक के भविष्य के कार्यक्रम को देखा जाए तो उसमें आईसीसी के सभी सदस्य अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा करने पर अपनी सहमति को पहले ही जता दिया है.

अगर भारत नहीं आएगा तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन नजम सेठी ने एसीसी की बैठक में यह साफ कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर एशिया कप 2023 की मेजबानी और साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के अधिकार अपने पास नहीं जाने देंगे.

वहीं रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी चेयरमैन ने एसीसी के अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह से यह भी कहा कि यदि एशिया कप पाकिस्तान के अलावा किसी और देश में आयोजित किया जाता है तो साल 2023 के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपनी टीम भारत खेलने नहीं भेजेगा.

 

यह भी पढ़े...IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया जीतेगा 2-1 से टेस्ट सीरीज, पूर्व दिग्गज कप्तान ने सीरीज शुरू होने से पहले कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज; 38 की उम्र में ली आखिरी सांस
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget